फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aadhaar toll free number: People clueless as UIDAI helpline number shown in address book

मोबाइल की अड्रेस बुक में दिखे आधार का हेल्पलाइन नंबर तो न हों परेशान

Fri, 03 Aug 2018 07:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Aug 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar toll free number: People clueless as UIDAI helpline number shown in address book
दो स्मार्टफोन में आधार हेल्पलाइन नंबर दिखा, बाकी तीन में नहीं. - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को एक अजीब वाकया उस वक्त सामने आया, जब कुछ लोगों को अपने मोबाइल फोन की अड्रेस बुक में आधार नंबर जारी करने वाली यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003001947 नजर आने लगा। इस मामले ने जल्द ही सोशल मीडिया की राह पकड़ ली और वायरल की गति को प्राप्त हो गया।
विज्ञापन


यूआईडीएआई की ओर इस बारे में ट्विटर पर एक बयान भी जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि मोबाइल नंबर पुराना हो चुका है। अथॉरिटी ने लिखा है कि यह टोलफ्री नंबर काफी पहले ही बंद हो चुका है और इसके स्थान पर अब केवल 1947 नंबर ही काम कर रहा है।
विज्ञापन


क्या आप जानते हैं: स्मार्टफोन में आधार हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देने वाला इलियट एल्डरसन है कौन
विज्ञापन
विज्ञापन




यूआईडीएआई ने यह भी कहा है कि कतिपय लोगों द्वारा इस मामले को बेवजह तूल देते हुए आम नागरिकों को भ्रमित करने और डराने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर उपयोगकर्ताओं ने निजता का मुद्दा उठाते हुए इसे लेकर चिंता जाहिर की है। अमर उजाला टीम ने जब इस मामले की पड़ताल की तो कुछ और ही सच सामने आया।
 


दरअसल, यह नंबर सभी स्मार्टफोन्स में नहीं दिख रहा है। जिन स्मार्टफोन्स में यह हेल्पलाइन नंबर नजर आ रहा है, उनमें से ज्यादातर ऐसे हैं, जिनकी फोन बुक गूगल अकाउंट से लिंक है या तकनीकी भाषा में कहें तो सिंक्रनाइज्ड है।

 

वहीं एंड्रॉयड स्मार्टफोन हर उपयोगकर्ता को गूगल अकाउंड बनाने और उसे फोन से लिंक करने के लिए कहता है। यदि आपके पास आधार कार्ड नंबर है और इसमें आपका ईमेल पंजीकृत है तो निश्चित रूप से आपके गूगल अकाउंट में इसका हेल्पलाइन नंबर 18003001947 भी सुरक्षित हो गया है। यदि आपका गूगल अकाउंट आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन से लिंक है तो आपकी अड्रेस बुक में भी यह नंबर जरूर दिखेगा।

इसलिए यदि आपके स्मार्टफोन में भी यह नंबर दिख रहा हो तो घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप उसे अपडेट करके 1947 कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed