फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aadhaar now mandatory for army pensions

सेना की पेंशन के लिए अब आधार कार्ड अनिवार्य

Thu, 09 Mar 2017 04:16 AM IST
amarujala.com {Presented by : अकरम}
amarujala.com {Presented by : अकरम} Updated Thu, 09 Mar 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar now mandatory for army pensions
सांकेतिक चित्र

रिटायर्ड सैन्यकर्मियों और दिवंगत हो चुके सैन्यकर्मियों के आश्रितों को पेंशन हासिल करने के लिए आधार कार्ड पेश करना अनिवार्य होगा। उनके पास 30 जून तक आधार नंबर के लिए नामांकन होना चाहिए। 

विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर पेंशन हासिल करने के लिए आधार नंबर अनिवार्य बना दिया है। सेना की पेंशन के 25 लाख लाभार्थी हैं। सरकार पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से कई वित्तीय लाभ योजनाओं और सेवाओं का लाभ हासिल करने वालों के लिए आधार अनिवार्य कर रही है। रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना में कहा गया है कि जिन पेंशन लाभार्थियों के पास आधार नंबर नहीं है वे इसके लिए नजदीकी आधार केंद्र पर 30 जून, 2017 तक नामांकन क रा लें। 

विज्ञापन

फसल बीमा योजनाओं के लिए भी आधार अनिवार्य

Aadhaar now mandatory for army pensions
सांकेतिक चित्र

आगामी खरीफ की बुवाई सीजन से फसल बीमा योजना का लाभ लेने के लिए आधार नंबर जरूरी हो गया है। सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और री-स्ट्रक्चर्ड वेदर बेस्ड क्रॉप इंश्योरेंस यानी आरडब्ल्यूबीसीआई के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है।

कृषि मंत्रालय ने ग्रामीण वित्तीय संस्थाओं को एक निर्देश जारी कर रहा है वह 1 अप्रैल से शुरू हो रहे खरीफ की बुवाई सीजन से नए नियमों का पालन सुनिश्चित कराएं। बैंकों से कहा गया है कि वे लोन जारी करने, इसके नवीकरण, वितरण या इसके लिए जांच के दौरान किसानों पर आधार पहचान कार्ड पेश क रने पर जोर डालें। 

जिन किसानों के पास आधार कार्ड नहीं है उन पर यह बनवाने के लिए जोर दें। अभी तक फसल बीमा योजना का लाभ बैंक पास बुक , आधार नामांकन आईडी पर्ची, वोटर आईडी और मनरेगा जॉब कार्ड के आधार पर मिलता रहा है। किसान आधार के लिए आवेदन पत्र डालते हुए ड्राइविंग लाइसेंस भी जमा कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed