{"_id":"6529fff5fb82b849ad067ef6","slug":"a-young-telangana-state-public-service-commission-aspirant-allegedly-died-by-suicide-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: परीक्षा अधिसूचना स्थगित हुई तो अभ्यर्थी ने कर ली आत्महत्या, छात्रों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: परीक्षा अधिसूचना स्थगित हुई तो अभ्यर्थी ने कर ली आत्महत्या, छात्रों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Sat, 14 Oct 2023 01:10 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:10 PM IST
सार
टीएसपीएससी परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के बाद अभ्यर्थी ने जिंदगी खत्म करने का निर्णय कर लिया। आत्महत्या की खबर पाकर कई छात्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन
TSPSC
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के अभ्यर्थी ने टीएसपीएससी परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के कारण अशोक नगर इलाके में आत्महत्या कर ली। अभ्यर्थी की पहचान प्रवलिका के तौर पर की गई है, उसने अपने होस्टल के कमरे में आत्महत्या की।
प्रवलिका टीएसपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वह इस बात से दुखी थी की वह अपने घरवालों के लिए कुछ भी नहीं पा रही है। इसी दौरान टीएसपीएससी परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के बाद उसने अपनी जिंदगी खत्म करने का निर्णय कर लिया। आत्महत्या की खबर पाकर कई छात्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। उन्होंने पुलिस को भी शव ले जाने नहीं दिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें वह अपने परिवार के लिए कुछ नहीं कर पाने की वजह से माफी मांग रही थी। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है। भाजपा सांसद के लक्ष्मण इस घटना से काफी नाराज हैं। उन्होंने इस घटना को दर्दनाक बताया है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि बार बार परीक्षा अधिसूचना के स्थगित होने के कारण अभ्यर्थी ने यह कदम उठाया है।
तेलंगाना राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और सचिव, टीएसपीएससी को इस घटना की विस्तृत जानकारी अगले 48 घंटों में देने का निर्देश दिया है। उन्होंने मृतक के परिवार के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।