फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A women and three children dead body found hanging from tree in Thane Mumbai

मुंबई: पेड़ पर लटके मिले महिला समेत तीन बच्चे, खबर सुनकर पति ने उठाया यह खौफनाक कदम

Sat, 12 Dec 2020 01:05 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 12 Dec 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
A women and three children dead body found hanging from tree in Thane Mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के पास ठाणे जिले में एक लापता महिला समेत तीन बच्चों के शव पेड़ से लटके हुए मिले। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों शव पेड़ से उतार लिए। साथ ही, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

डेढ़ महीने से लापता थी महिला

जानकारी के मुताबिक, ठाणे जिले से एक महिला करीब डेढ़ महीने से लापता थी। इस मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस के काफी ढूंढने पर महिला और बच्चों का कुछ पता नहीं चला। एक दिन महिला का देवर सुबह जंगल में पेड़ काटने गया था, तभी उसे महिला और बच्चों के शव पेड़ पर लटके नजर आए।

विज्ञापन

मौत की खबर सुन पति ने की आत्महत्या की कोशिश

इसके बाद पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां पहुंचकर पुलिस ने चारों का शव उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, महिला और बच्चों की मौत की खबर सुनकर पति ने आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन समय रहते लोगों ने उसकी जान बचा ली। फिलहाल उसे भिंडवी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed