{"_id":"5d6bd22b8ebc3e014e27e8b4","slug":"a-woman-has-to-pay-the-price-to-sustain-her-choice-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी महिला को अपनी पसंद पर अडिग रहने की कीमत चुकानी पड़ती है: स्मृति ईरानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसी महिला को अपनी पसंद पर अडिग रहने की कीमत चुकानी पड़ती है: स्मृति ईरानी
Sun, 01 Sep 2019 08:08 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 01 Sep 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
स्मृति ईरानी(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि उन्होंने अपने शुरुआती जीवन से यह सबक सीखा कि यदि एक महिला अपनी पसंद पर अडिग रहना चाहती है तो यह आसान नहीं होता और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ती है।
विज्ञापन
राजनीति में आने से पहले टीवी कलाकार रहीं ईरानी ने कहा कि उनका मानना है कि जब कोई महिला वह करने का फैसला करती है जो वह करना चाहती है, तो आगे का सफर तुलनात्मक रूप से आसान हो जाता है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने कोलकाता में शनिवार रात एक कार्यक्रम में कहा, मैंने बहुत शुरुआत में ही एक सबक सीखा था, जब मेरी मां ने मुझे कहा था कि यदि तुम अपनी पसंद और फैसले पर अडिग रहना चाहती हो तो यह आसान नहीं होगा। तुम्हें हमेशा ही एक कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, मेरी मां ने इस मुद्दे पर मुझसे कहा था कि तुम्हें बहुत आशावादी या अपनी मनमर्जी करने वाली या तुनक मिजाज या बहुत आक्रामक करार दिया जाएगा। लेकिन इस तरह के ठप्पे आपके पुरूष सहकर्मियों के लिए नहीं होंगे। उन्होंने कार्यक्रम के संचालक से कहा कि वह कीमत चुकाने की इच्छा रखती थीं।