{"_id":"5d34cd9b8ebc3e6c9e1b94ce","slug":"a-woman-gave-birth-a-baby-during-coming-to-shaheed-rally-of-mamata-banarjee-in-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता की 'शहीद रैली' में आते हुए महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता की 'शहीद रैली' में आते हुए महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म
Mon, 22 Jul 2019 02:09 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 22 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद दिवस रैली में शामिल होने बस द्वारा बर्धमान से आ रही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। महिला मेघा सरकार को बस में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी, उसने बस में कन्या को जन्म दिया। इस दौरान अन्य यात्रियों ने मदद मुहैया करवाई। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
प्रसव के बाद मां और शिशु को कोलकाता के बड़ानगर राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक तापश रॉय ने बताया कि शिशु का वजन कम होने की वजह से बेहतर इलाज के लिए उसे आरजी कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि शहीद दिवस के अवसर पर धर्मतला में ममता बनर्जी की रैली आयोजित थी। साल 1993 में मेयो रोड पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलियों से 13 लोगों की मौत हो गई थी। तब से इस दिन को शहीद दिवस के रूप में बंगाल में मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस रैली में ममता ने कहा कि वह चुनाव आयोग से मतपत्र के माध्यम से पंचायत और नगर पालिका चुनाव कराने का अनुरोध करेंगीं। उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव में उन्होंने (भाजपा) धोखे से जीत हासिल की। ईवीएम, सीआरपीएफ, केंद्रीय पुलिस और चुनाव आयोग का उपयोग करने के बाद भी वो सिर्फ 18 सीट ही प्रदेश में जीत पाए। उन्होंने कहा कि कुछ सीटें हासिल करके वे हमारे पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं और हमारे लोगों की पिटाई कर रहे हैं।