फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A vigilant look on social media has shown an impact, peace prevails across the country

Ayodhya Verdict: सोशल मीडिया पर चौकस नजर ने दिखाया असर, देश भर में रही शांति

Sun, 10 Nov 2019 12:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 10 Nov 2019 12:37 AM IST
सार

  • फैसले से पहले गृहमंत्री ने एनएसए, उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
  • फैसले के बाद गृहमंत्री की सभी राज्यों के मुख्यमंत्री से बातचीत, चौकस रहने की दी सलाह

विज्ञापन
A vigilant look on social media has shown an impact, peace prevails across the country
सोशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या फैसले से पहले ही चौकस सुरक्षा व्यवस्था के चलते देश भर में शांति रही। गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार सुबह ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत दोभाल, खुफिया विभाग के प्रमुखों और मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ सुरक्षा समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


फैसला आने केबाद गृहमंत्री ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से एक एक कर फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक किसी भी राज्य से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली। रविवार को ईद-उल-मिलाद होने की वजह से पूरी सुरक्षा तंत्र को हाई एलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन


खास बात यह रही कि राज्यों की पुलिस अलग सेल का गठन कर सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पैनी नजर रख रही थी। ऐसा करने वालों को तुरंत गिरफ्तार कर उसकी जानकारी फेसबुक और ट्वीटर पर डाली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय का मानना है कि इस काम ने काफी असर दिखाया और किसी तरह की अफवाह फैसले से पहले ही काबू में कर लिया गया। मेरठ के सिविल लाईंस के एक निवासी को फेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट करने के दस मीनट के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इसी तरह नोएडा पुलिस ने अफवाह भरे बयान पोस्ट करने के बिनाह पर कई लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया और इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर डाल दी।


सूत्रों के मुताबिक बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल जैसे कुछ राज्यों पर खास निगाह रखी जा रही है। यहां खुफिया तंत्र को केद्र की तरफ से भी मदद दी जा रही है। इसी तरह देश भर केसंवेदनशील इलाकों को चिन्हित कर वहां खास ध्यान रखा गया है। गृहमंत्री ऐसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed