फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A tweet by Milind Deora started such speculation whether youth brigade of Congress breaking

कांग्रेस युवा ब्रिगेड: अब मिलिंद देवड़ा ने गुजरात सरकार की तारीफ कर बढ़ाई चिंता 

Thu, 10 Jun 2021 02:29 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jun 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
A tweet by Milind Deora started such speculation whether youth brigade of Congress breaking
मिलिंद देवड़ा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

क्या कांग्रेस की युवा ब्रिगेड दरकने लगी है? पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया, फिर जतिन प्रसाद और सचिन पायलट की नाराजगी के बीच मिलिंद देवड़ा के एक ट्वीट से इस तरह की अटकलें शुरू हो गई हैं। ये सभी युवा नेता एक समय में राहुल गांधी के नजदीकी माने जाते थे लेकिन अब इन्हीं नेताओं ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की युवा ब्रिगेड के ज्योतिरादित्य सिंधिया और उसके बाद जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वहीं, सचिन पायलट और मिलिंद देवड़ा के बारे में चर्चा है कि वे कांग्रेस से नाराज हैं। इस बीच, मिलिंद देवड़ा ने अचानक गुजरात सरकार की तारीफ कर इस तरह की अटकलों को पंख दे दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर गुजरात सरकार की तारीफ की है। दरअसल, कोरोना महामारी की वजह से पिछले एक साल से गुजरात में होटल इंडस्ट्री, रेस्टोरेंट, रिजार्ट और वॉटर पार्क बुरी तरह प्रभावित होने के कारण आर्थिक नुकसान को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक साल का प्रॉपर्टी टैक्स और बिजली बिल माफ करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसी खबर को शेयर करते हुए गुजरात सरकार की तारीफ की है। देवड़ा ने ट्वीट किया कि 'गुजरात सरकार ने स्वागतयोग्य कदम उठाया है जो दूसरे राज्यों के लिए अनुकरणीय है। यदि हम भारत के आतिथ्य क्षेत्र में और नौकरियों को रोकना चाहते हैं तो सभी राज्यों को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।' जाहिर है कि गुजरात में भाजपा सरकार की तारीफ कांग्रेस को रास नहीं आएगी।


काश ! मेरे कई मित्रों और सहयोगियों ने साथ न छोड़ा होता...
दूसरी ओर, मिलिंद देवड़ा ने जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर ट्वीट कर कांग्रेस के मौजूदा नेतृत्व पर एक तरह से सवाल उठाया। उन्होंने लिखा, मेरा मानना है कि कांग्रेस को अपनी पुरानी स्थिति पाने के लिए प्रयास करना चाहिए। देश की बड़ी पार्टी के तौर पर वह यह कर सकती है और करना ही चाहिए। हमारे पास अब भी ऐसे नेता हैं जिन्हें अगर सशक्त किया जाए और बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया जाए तो वे नतीजे दे सकते हैं। मैं सिर्फ यह चाहता हूं कि काश ! मेरे कई मित्रों, सम्मानित साथियों और मूल्यवान सहयोगियों ने हमारा साथ नहीं छोड़ा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed