फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A suspect has been detained from the deolali army camp in nashik in maharashtra

देवलाली आर्मी कैंप से संदिग्ध पकड़ा गया, फोटो खींचकर पाकिस्तान को भेजता था

Sun, 04 Oct 2020 02:06 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवलाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवलाली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 04 Oct 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
A suspect has been detained from the deolali army camp in nashik in maharashtra
Army Camp

महाराष्ट्र के देवलाली पुलिस ने एक 21 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर रक्षा इलाके के फोटो खींचने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह युवक एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खींची गई फोटो को पाकिस्तान भेज रहा था। देवलाली नासिक जिले में पड़ता है और यहां तोपखानों का स्कूल, तोपखाना केंद्र और कॉम्बैट आर्मी एविएशन प्रशिक्षण स्कूल जैसे रक्षा प्रतिष्ठान हैं। 

विज्ञापन



शुक्रवार को कुछ सैनिकों ने आरोपी संजीव कुमार को उस समय पकड़ लिया था जब वो अपने मोबाइल फोन से देवलाली कैंप में मिलिट्री अस्पताल इलाके का फोटो ले रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जगह पर फोटोग्राफी और शूटिंग करने की अनुमित नहीं है।
विज्ञापन


सैनिक ने इस लड़के का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और पूछताछ के दौरान पता चला कि कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान में किसी को यह फोटोग्राफ भेजी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। शनिवार शाम को आरोपी संजीव कुमार को देवलाली पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सैनिक की ओर से की गई पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से संदिग्ध देवलाली कैंप के सैनिक हॉस्पिटल के पास में कंस्ट्रक्शन में मजदूर के तौर पर काम कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed