{"_id":"5f7989728ebc3e9bad320f93","slug":"a-suspect-has-been-detained-from-the-deolali-army-camp-in-nashik-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवलाली आर्मी कैंप से संदिग्ध पकड़ा गया, फोटो खींचकर पाकिस्तान को भेजता था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देवलाली आर्मी कैंप से संदिग्ध पकड़ा गया, फोटो खींचकर पाकिस्तान को भेजता था
Sun, 04 Oct 2020 02:06 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवलाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवलाली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Army Camp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के देवलाली पुलिस ने एक 21 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर रक्षा इलाके के फोटो खींचने को लेकर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह युवक एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए खींची गई फोटो को पाकिस्तान भेज रहा था। देवलाली नासिक जिले में पड़ता है और यहां तोपखानों का स्कूल, तोपखाना केंद्र और कॉम्बैट आर्मी एविएशन प्रशिक्षण स्कूल जैसे रक्षा प्रतिष्ठान हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को कुछ सैनिकों ने आरोपी संजीव कुमार को उस समय पकड़ लिया था जब वो अपने मोबाइल फोन से देवलाली कैंप में मिलिट्री अस्पताल इलाके का फोटो ले रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस जगह पर फोटोग्राफी और शूटिंग करने की अनुमित नहीं है।
विज्ञापन
सैनिक ने इस लड़के का मोबाइल फोन जब्त कर लिया और पूछताछ के दौरान पता चला कि कथित तौर पर एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए पाकिस्तान में किसी को यह फोटोग्राफ भेजी हैं। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। शनिवार शाम को आरोपी संजीव कुमार को देवलाली पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
एक सैनिक की ओर से की गई पुलिस शिकायत के आधार पर आरोपी संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने से संदिग्ध देवलाली कैंप के सैनिक हॉस्पिटल के पास में कंस्ट्रक्शन में मजदूर के तौर पर काम कर रहा था।