{"_id":"600450848ebc3e31d10127ff","slug":"a-special-brief-session-of-the-puducherry-assembly-convened-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुडुचेरी विधानसभा: सोमवार को विशेष संक्षिप्त सत्र, कृषि कानूनों के खिलाफ पारित हो सकता है प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुडुचेरी विधानसभा: सोमवार को विशेष संक्षिप्त सत्र, कृषि कानूनों के खिलाफ पारित हो सकता है प्रस्ताव
Sun, 17 Jan 2021 08:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, पुडुचेरी
पीटीआई, पुडुचेरी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 17 Jan 2021 08:28 PM IST
विज्ञापन
पुडुचेरी विधानसभा
- फोटो : rstv.nic.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुडुचेरी विधानसभा का एक विशेष संक्षिप्त सत्र सोमवार को आहूत किया गया है। जानकारी के अनुसार सत्र में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन विवादित कृषि कानूनों के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया जा सकता है। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंधू ने सत्र बुलाया है।
विज्ञापन
विधानसभा का बजट सत्र पिछले साल जुलाई में करीब एक हफ्ते चला था। विधानसभा अध्यक्ष ने पिछले साल 25 जुलाई को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी थी। विधानसभा में शिवकोलुंधू समेत कांग्रेस के विधायकों की संख्या 14 है।
विज्ञापन
वहीं द्रमुक के तीन विधायक हैं, एक निर्दलीय विधायक है, एआईएनआईसी (मुख्य विपक्षी) के सात सदस्य हैं और अन्नाद्रमुक के चार विधायक हैं तथा भाजपा के विधायकों की संख्या आज केजी शंकर के निधन के बाद दो रह गई है।
विज्ञापन