फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A sadhu body was found at his Ashram in Nanded Umri Maharashtra 

महाराष्ट्र : लूट के इरादे से हुई थी नांदेड़ में साधु की हत्या, आरोपी तेलंगाना बॉर्डर के पास गिरफ्तार

Sun, 24 May 2020 04:34 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Sun, 24 May 2020 04:34 PM IST
सार

  • महाराष्ट्र में लिंगायत समुदाय के एक साधु की हत्या
  • पुलिस ने आश्रम से बरामद किया रुद्र पशुपति का शव
  • लिंगायत समाज के ही व्यक्ति ने की साधु की हत्या
  • प्रदेश के मंत्री अशोक चव्हाण ने की घटना की निंदा

विज्ञापन
A sadhu body was found at his Ashram in Nanded Umri Maharashtra 
साधु शिवाचार्य और उनकी हत्या का आरोपी साईनाथ लिंगड़े - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के नागथाना में एक साधु की हत्या उसी के आश्रम में कर दी गई। साधु के अलावा पास ही के एक और व्यक्ति का शव भी वहां से थोड़ी दूर स्थित जिला परिषद स्कूल में मिला है। वहीं, पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए साधु के हत्यारे को तेलंगाना सीमा के पास गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि हत्या का उद्देश्य लूट करना था, आरोपी 70 हजार रुपये और एक लैपटॉप लेकर भागा था। 

विज्ञापन


विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मगर ने बताया कि आरोपी साईनाथ लिंगड़े एक हिस्ट्रीशीटर है और इसके ऊपर 10 साल पुराना हत्या का मुकदमा भी चल रहा है। वह उसी गांव का रहने वाला है जिस गांव में साधु रहता था। उन्होंने बताया कि साधु शिवाचार्य निर्णय रुद्रप्रताप महाराज (33) और भगवान शिंदे (50) की सुबह करीब चार बजे हत्या कर दी गई थी। साईनाथ शिंदे का परिचित था। पुलिस का मानना है कि हत्या लूट के चक्कर में की गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कार में साधु का शव लेकर भागने की थी योजना

अधिकारी ने कहा, 'इस बात की संभावना है कि साईनाथ और शिंदे जिला परिषद स्कूल में मिले थे, यह स्कूल साधु के आश्रम से करीब 750 मीटर दूर है। लिंगड़े ने पहले शिंदे की हत्या की और उसका शव स्कूल के शौचालय में फेंक दिया और फिर साधु के आश्रम पर जाकर उसकी भी हत्या कर दी। उसने साधु का शव कार में रख कर भागने की कोशिश की लेकिन कार आश्रम के दरवाजे से टकरा गई, जिससे आस-पास के लोग जाग गए।'


पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा, 'जैसे ही लोग बाहर आए, आरोपी एक दोपहिया वाहन से भाग गया, साधु का शव कार में बरामद हुआ। लिंगड़े के ऊपर पहले ही हत्या का एक मुकदमा चल रहा है, जो करीब 10 साल पहले धरमाबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया था।' उन्होंने बताया कि जिला परिषद स्कूल के पास आरोपी द्वारा नशीले पदार्थ का सेवन करने के सबूत भी मिले हैं। 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लिया मामले का संज्ञान

प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। 

आरोपियों को सजा दिलाए सरकार : फडणवीस

वहीं, इस दोहरे हत्याकांड को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट किया, 'नांदेड़ जिले में एक साधु और एक सेवाकारी की निर्मम हत्या बहुत दुखद और कष्टकारी है। मेरा राज्य सरकार से अनुरोध है कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें उचित सजा मिले।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed