फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A protest was held outside Pakistan Embassy in Washington DC against the 26/11Mumbai Attack

26/11 Mumbai Attack: 'न भूलेंगे, न ही माफ करेंगे', विदेशों में पाकिस्तानी दूतावास के सामने विरोध प्रदर्शन

Sun, 27 Nov 2022 11:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Nov 2022 11:12 AM IST
सार

शनिवार को 26/11 मुंबई हमले के 14 साल पूरे हो गए। इस काले दिन की भयावह यादें आज भी लोगों के जेहन में ताजा हैं। मुंबई में हुए आतंकी हमले में 160 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौत और 300 लोग घायल हुए थे। 

विज्ञापन
A protest was held outside Pakistan Embassy in Washington DC against the 26/11Mumbai Attack
मुंबई हमले के 14 साल पूरे - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के साथ कई अन्य देशों में शनिवार को 26 नवंबर 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले की 14वीं बरसी मनाई गई। इस काले दिन को याद करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशयारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा अमेरिका और जापान में लोगों ने मृतकों को याद करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ विरोध जताया।

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूयॉर्क में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शन

A protest was held outside Pakistan Embassy in Washington DC against the 26/11Mumbai Attack
मुंबई हमले के 14 साल पूरे - फोटो : ANI

भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई प्रवासियों ने न्यूयॉर्क में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले  के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। न्यू जर्सी में ह्यूस्टन, शिकागो और पाकिस्तान सामुदायिक केंद्र में पाकिस्तान वाणिज्य दूतावास के सामने भी प्रदर्शन हुए।

भूलेंगे नहीं और न ही माफ करेंगे

A protest was held outside Pakistan Embassy in Washington DC against the 26/11Mumbai Attack
मुंबई हमले के 14 साल पूरे - फोटो : Social Media

26/11 के खिलाफ वाशिंगटन डीसी में पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। कई लोगों ने इस आतंकी हमले को ISI द्वारा प्रायोजित बताया। वहीं कई लोगों ने  भूलेंगे नहीं और न ही माफ करेंगे के नारे लगाए।

विज्ञापन

जापान में प्रदर्शन

A protest was held outside Pakistan Embassy in Washington DC against the 26/11Mumbai Attack
मुंबई हमले के 14 साल पूरे - फोटो : ANI

 जापान में भी मुंबई हमले के विरोध में लोग टोक्यो में पाकिस्तान दूतावास के सामने इकट्ठा हुए और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने इस दौरान हाफिज सईद के विरोध में भी प्रदर्शन किए।

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने दिया था अंजाम

A protest was held outside Pakistan Embassy in Washington DC against the 26/11Mumbai Attack
मुंबई हमला

26 नवंबर 2008 को  पाकिस्तान से आए जैश-ए-मोहम्मद के 10 आतंकवादियों ने बम धमाकों और गोलीबारी से मुंबई को दहला दिया था। इस आतंकी हमले को आज 14 साल हो गए हैं लेकिन यह भारतीय इतिहास का वो काला दिन है जिसे कोई चाह कर भी नहीं भुला सकता। आतंकियों के हमले में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 300 ज्यादा घायल हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed