{"_id":"65911f40ad57d255330016ae","slug":"a-priest-and-around-50-families-from-the-minority-community-joined-the-bjp-party-in-kerala-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: स्नेह यात्रा के सहारे ईसाइयों को जोड़ने में जुटी भाजपा, पार्टी में शामिल हुए पादरी समेत 50 परिवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: स्नेह यात्रा के सहारे ईसाइयों को जोड़ने में जुटी भाजपा, पार्टी में शामिल हुए पादरी समेत 50 परिवार
Sun, 31 Dec 2023 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 31 Dec 2023 01:29 PM IST
सार
पार्टी ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले में ऑर्थोडॉक्स चर्च निलक्कल भद्रासनम के सचिव फादर शैजू कुरियन सहित लगभग 50 ईसाई परिवार केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुए पादरी समेत 50 परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल में एक पादरी समेत ईसाई समुदाय के लगभग 50 परिवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। गौरतलब है, भाजपा पिछले कुछ समय से राज्य में ईसाई समुदाय को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी क्रम में इन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली है।
विज्ञापन
यह जानकारी भगवा पार्टी ने एक फेसबुक पोस्ट में दी है। पार्टी ने बताया कि पथानामथिट्टा जिले में ऑर्थोडॉक्स चर्च निलक्कल भद्रासनम के सचिव फादर शैजू कुरियन सहित लगभग 50 ईसाई परिवार केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
मोदी सरकार ने विकास के प्रति मजबूत समर्पण दिखाया
भाजपा ने कहा कि शनिवार को मध्य केरल के त्रिशूर जिले में प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में केरल कांग्रेस (जैकब) गुट के कई लोग भी पार्टी में शामिल हुए। भाजपा ने अल्पसंख्यकों का पार्टी के साथ जुड़ने का नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास कार्यों और दूरदर्शी सोच को दिया। पार्टी ने कहा, 'पिछले एक दशक में, मोदी सरकार ने विकास के प्रति मजबूत समर्पण दिखाया है। यह अल्पसंख्यकों को भाजपा का समर्थन करने और उसके साथ जुड़ने के लिए प्रेरित करने वाला एक महत्वपूर्ण कारक है'।
विज्ञापन
‘स्नेह यात्रा’ फिर से शुरू
यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब भाजपा ने राज्य में ईसाई समुदाय को जोड़ने के मकसद से अपनी ‘स्नेह यात्रा’ फिर से शुरू कर दी है। पिछले सप्ताह स्नेह यात्रा बहाल करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के विभिन्न गिरजाघरों के शीर्ष पादरियों से मुलाकात की थी और उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से क्रिसमस की बधाई दी थी। पार्टी ने कहा, 'भाजपा स्नेह यात्रा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से अल्पसंख्यक समूहों के बीच गलतफहमियों को दूर कर सकती है। यह निश्चित है कि विकास की राजनीति का हिस्सा बनने के लिए आने वाले दिनों में और अधिक लोग भाजपा में शामिल होंगे'।
यीशु के साथ विश्वासघात
हाल-फिलहाल में विभिन्न गिरजाघरों के कई वरिष्ठ बिशप ने कई मौकों पर भाजपा के समर्थन में बयान दिए हैं, लेकिन मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर केंद्र सरकार की कथित चुप्पी को लेकर उनके बीच मतभेद भी पैदा हुए हैं। राज्य में कांग्रेस पार्टी ने ईसाई समुदाय तक पहुंचने की भाजपा की पहल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह स्नेह यात्रा नहीं है बल्कि यीशु के साथ विश्वासघात है।