महाराष्ट्र : मालेगांव में तेज बारिश के चलते ढही होटल एकता की दीवार, एक की मौत, बचाव अभियान जारी
बारिश और तूफान के चलते एकता होटल का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस और दमकल विभाग मौके पर है। बचाव अभियान जारी है। अभी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के मालेगांव स्थित आगरा मुंबई महामार्ग पर होटल एकता तीन बजे अचानक धराशाई हो गई। इस होटल के मलबे में कितने लोग दबे हैं इसकी जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है। प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं शाम साढे चार बजे के करीब एक लाश मलबे से निकाली गई है जिसकी शिनाख्त मोहम्मद सलमान मोहम्मद रमजान अंसारी के रूप में की गई है।
स्थानीय प्रशासन राहत बचाव और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि इस मलबे में होटल के स्टाफ एवं अन्य लोग हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार शनिवार की दोपहर को तेज आंधी तूफान के कारण होटल एकता धराशाई हो गई है मरने वालों की अभी तक स्थानीय प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है।
Maharashtra | A portion of Ekta Hotel in Malegaon collapsed following moderate rain & storm. Police & fire departments are at the spot. Rescue operation is underway. Details awaited pic.twitter.com/2xfFJ1pykQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) May 29, 2021