फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Porsche car crash in divider while racing with BMW car, Accident on Western Express Highway in Mumbai

Mumbai: '150KMPH की रफ्तार से दौड़ रही थीं दो कारें', BMW से रेस के दौरान डिवाइडर से टकराई पोर्श, उड़े परखच्चे

Thu, 09 Oct 2025 09:11 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 09 Oct 2025 09:11 AM IST
सार

Illegal Car Racing In Mumbai: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार पोर्श कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं, हालांकि गनीमत रही कि इसमें जनहानि नहीं हुई। इस घटना के दौरान कार में सवार दो लोगों में से ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है।

विज्ञापन
A Porsche car crash in divider while racing with BMW car, Accident on Western Express Highway in Mumbai
मुंबई में हादसे का शिकार हुई पोर्श कार - फोटो : ANI वीडियो ग्रैब

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज रफ्तार लग्जरी कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, एक पोर्श कार कथित रूप से बीएमडब्ल्यू कार से रेस कर रही थी, तभी नियंत्रण खो बैठी और जोरदार टक्कर के साथ सड़क के डिवाइडर से जा टकराई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा- 150 किमी की रफ्तार से दौड़ रही थी कारें
यह हादसा जोगेश्वरी मेट्रो स्टेशन के नीचे पश्चिमी एक्सप्रेस हाईवे पर रात करीब 2 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों गाड़ियां करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थीं। अचानक पोर्श कार का संतुलन बिगड़ा और वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा और उसके अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।


यह भी पढ़ें - कफ सिरप मामला: तमिलनाडु में 14 साल तक कोल्ड्रिफ सिरप के नाम पर बनता रहा जहर; 364 गंभीर उल्लंघनों की हुई पुष्टि

घटना के वक्त कार में सवार थे दो लोग
जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कार में दो लोग सवार थे। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं। हालांकि एयरबैग खुलने से बड़ी जानहानि टल गई। इस मौके पर मौजूद राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जांच में जुटी स्थानीय पुलिस
इस हादसे के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह देखा जा रहा है कि हादसा वाकई रेसिंग की वजह से हुआ या किसी और कारण से हुआ है। पुलिस इस कड़ी में हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। बता दें महाराष्ट्र और मुंबई के कई हिस्सों में तेज रफ्तार और रेसिंग की वजह से हो रहे इस तरह के हादसे लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। यह हादसा एक बार फिर बताता है कि सड़क पर लापरवाही और रेसिंग करना कितना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed