फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a person asked by tweet to sushma swaraj it will be safe to go Bali

व्यक्ति ने ट्वीट कर पूछा- बाली जाना सुरक्षित रहेगा, सुषमा ने कहा- मुझे ज्वालामुखी से करनी होगी बात

Fri, 10 Aug 2018 03:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Aug 2018 03:03 AM IST
विज्ञापन
a person asked by tweet to sushma swaraj it will be safe to go Bali

ट्विटर पर अपनी हाजिर जवाबी के लिए प्रसिद्ध विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर अपनी इस प्रतिभा के दर्शन कराए। दरअसल, एक व्यक्ति ने ट्वीट कर उनसे पूछा कि क्या 11 से 17 अगस्त के बीच इंडोनेशिया के बाली जाना सुरक्षित रहेगा और भारत सरकार ने क्या कोई एडवाइजरी भी जारी की है। 

विज्ञापन


उसने अपने ट्वीट पर सुषमा की सलाह लेने के साथ इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास और बाली में भारतीय वाणिज्य दूतावास को भी टैग किया। इस पर विदेश मंत्री ने जवाब दिया कि इसके लिए उन्हें ज्वालामुखी से बात करनी होगी।  
विज्ञापन


सुषमा के इस जवाब को ट्विटर पर 11000 से ज्यादा लोगों ने पसंद किया और 2000 से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया। कुछ ट्विटर यूजर्स ने विदेश मंत्री के चुटीले जवाब की सराहना की तो कई ने मूर्खतापूर्ण सवाल के लिए ट्वीट करने वाले की आलोचना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ट्विटर यूजर्स ने लिखा कि कम से कम विदेश मंत्री की गरिमा को बनाए रखना चाहिए, यदि वह हर किसी की मदद करती हैं तो इसका यह मतलब नहीं है कि हम मूर्खतापूर्ण सवाल उनसे करें। इंडोनेशिया के लोमबोक में रविवार को शक्तिशाली भूकंप आया था। 


इसमें करीब 300 लोगों की मौत हो गई और हजारों पर्यटकों को बाली एवं आसपास के इलाके से हटाया गया था। 25 भारतीय भी वहां फंस गए थे जिन्हें 36 घंटे बाद सुरक्षित निकाला जा सका था। इसके अलावा बाली के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फंसे सैकड़ों पर्यटकों में कुछ भारतीय भी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed