फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   a pakistani doctor allegedly helping isis got arrested by america

अमेरिका में आईएसआईएस की मदद कर रहा था पाकिस्तानी डॉक्टर, गिरफ्तार

Fri, 20 Mar 2020 01:12 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वशिंगटन Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 20 Mar 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
a pakistani doctor allegedly helping isis got arrested by america
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

अमेरिका में आईएसआईएस की मदद करने की कोशिश और अमेरिका में हमले की इच्छा व्यक्त करने के मामले में एक पाकिस्तान चिकित्सक को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


अमेरिका के मिनेसोटा जिला अटॉर्नी एरिका मैक्डोनल्ड और राष्ट्रीय सुरक्षा सहायक अटॉर्नी जनरल जॉन डेमर्स ने जानकारी दी कि मोहम्मद मसूद (28) आईएसआईएस के प्रति वफादार है। मसूद ने जनवरी और मार्च के बीच कई बयान दिए और आतंकवादी समूह के लिए लड़ने के लिए सीरिया जाने की भी इच्छा जताई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि मसूद ने अमेरिका में 'अकेले हमलावर द्वारा' (लोन वोल्फ) आतंकवादी हमले करने की भी मंशा जताई।

मसूद को मिनियापोलिस-सेंट पॉल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। वहीं मिनियापोलिया की एक अदालत ने मसूद को 24 मार्च से शुरू होने वाली आधिकारिक सुनवाई तक हिरासत में रखे जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूद पाकिस्तान का एक लाइसेंसधारी चिकित्सक है और वह एच1 बी वीजा के तहत मिनेसोटा में एक चिकित्सकीय क्लीनिक के लिए अनुसंधान समन्वयक के तौर पर भी काम कर चुका है।

शिकायत के अनुसार, मसूद जॉर्डन जाने की तैयारी में था, इसके लिए उसने शिकागो से विमान का टिकट लिया था। यहां से वह सीरिया जाने वाला था
लेकिन कोरोना वायरस के कारण जॉर्डन ने अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं जिसकी वजह से मसूद को अपनी योजना बदलनी पड़ी।

शिकायत के मुताबिक मसूद ने मिनियापोलिस से लॉस एंजिलिस जाने की योजना बनाई। यहां वह एक ऐसे व्यक्ति से मिलने वाला था जो एक कार्गो जहाज के जरिए उसे सीरिया ले जाने में मदद करने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed