फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A new vaccine Carbawax invented by India, the first and cheapest vaccine made from spike protein

अमर उजाला विशेष: देश का एक और मंगल टीका, स्पाइक प्रोटीन से बनी पहली सबसे सस्ती वैक्सीन

Mon, 07 Jun 2021 09:22 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 07 Jun 2021 09:22 AM IST
सार

  • कार्बेवैक्स के आने से सुधरेगी आपूर्ति, सरकार ने 30 करोड़ डोज के लिए 1500 करोड़ रुपये अग्रिम दिए 

विज्ञापन
A new vaccine Carbawax invented by India, the first and cheapest vaccine made from spike protein
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोवाक्सिन के बाद भारत को जल्द ही एक और स्वदेशी टीका मिलने जा रहा है। सरकार ने हैदराबाद स्थित कंपनी बायोलॉजिकल को इसकी 30 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए 1500 करोड़ अग्रिम भुगतान भी कर दिया है। 'कार्बेवैक्स' टीके का अभी तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। यह स्पाइक प्रोटीन से बनने वाली पहली कोरोना वैक्सीन है जो देश में सबसे सस्ते दामों में उपलब्ध होगी। 

विज्ञापन


जानिए वैक्सीन देश के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और क्या है इसकी खासियत 
कार्बोवेक्स एक रिकॉम्बिंनेंट प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है। यह कोरोना वायरस की सतह पर पाए जाने वाले प्रोटीन से बनी है। यह स्पाइक प्रोटीन ही वायरस को शरीर की कोशिकाओं में घुसने में मदद करता है। इसके बाद वायरस अपनी तादाद बढ़ाकर शरीर में संक्रमण फैलाना शुरू करता है।
विज्ञापन


हालांकि शरीर में सिर्फ चला जाए तो यह हानिकारक नहीं होता, लेकिन हमारा प्रतिरक्षा तंत्र इसे वायरस मानकर ही एंटीबॉडी विकसित करने लगता है। ऐसे तैयार में मदद करती है इसके चलते हमारे गंभीर रूप से बीमार पड़ने की आशंका बहुत कम हो जाती है 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तकनीक से बना है हेपेटाइटिस-बी टीका 
दशकों से इस तकनीक का इस्तेमाल हेपेटाइटिस-बी के टीके बनाने के लिए किया जा रहा है। इस तरीके से बनने वाली कार्बेवैक्स पहली वैक्सीन होगी। नोवावैक्स ने भी एक प्रोटीन आधारित वैक्सीन विकसित की है, जिसके इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।


कम लागत वाले तरीके से बनी 
अब तक जिन टीको को मंजूरी मिली है। वे एमआरएनए (फाइजर, मॉडर्ना) वायरल वेक्टर (कोविशील्ड, जॉनसन एंड जॉनसन, स्पूतनिक-वी) आधारित है। या इनएक्टिवेटेड वैक्सीन (कोवाक्सीन, सिनोवेक कोरोनावैक) हैं। कार्बेवैक्स एमआरएनए और वायरल वैक्सीन की तरह केवल स्पाइक प्रोटीन को निशाना बनाती है लेकिन तरीका अलग होता है। कोर्बेवैक्स की भी दो खुराक लगवानी होगी। इसे बनाने में कम लागत वाले तरीकों का इस्तेमाल हुआ है। इसलिए यह सबसे सस्ती वैक्सीनों में से एक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed