फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A mortar bomb is found near a factory in Jodhpur

राजस्थान: जोधपुर की एक फैक्ट्री के पास मिला मोर्टार बम, पुलिस मौके पर पहुंची

Fri, 25 Jan 2019 12:43 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 25 Jan 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
A mortar bomb is found near a factory in Jodhpur
mortar bomb

राजस्थान के जोधपुर शहर में एक फैक्ट्री के पास से मोर्टार बम मिला है। यह फैक्ट्री शहर को मंदौर में स्थित है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।


loader
  मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जब लोगों को मोर्टार बम दिखा तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद वहां पुलिस आ गई। पुलिस ने वहां पहुंचने के बाद बम निरोधक दस्ते को बुलाया। इस दस्ते ने बम को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक बम को भीड़भाड़ वाली जगह से दूर ले जाकर डिस्पोजल की प्रक्रिया की जाएगी। इस बम पर 292ए और 51 एमएम लिखा हुआ था। अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि बम यहां कैसे आया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर में सुरक्षा के पुख्ता इतंजाम किए गए हैं। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। घटना से जुड़ी बाकी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

जहां बम मिला है वहां से कुछ दूरी पर सैन्य क्षेत्र भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई बार सेना से स्क्रैप खरीदने वाले उसमें मोर्टार बम मिलने पर सुनसान क्षेत्र में छोड़ जाते हैं।

ये बम उस समय मिला है जब दो दिन पहले दिल्ली से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। जो दिल्ली में बड़े पैमाने पर हमला करना चाहते थे। इन्होंने इंडिया गेट, राजघाट, लाजपत नगर मार्केट, पालिका बाजार और राजपथ पर ग्रेनेड से हमले की साजिश रची थी। 

स्पेशल सेल के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों से जो ग्रेनेड बरामद किए गए हैं वह बहुत शक्तिशाली हैं। आतंकी अब्दुल लातिफ जम्मू- कश्मीर में पिछले पांच-छह महीने में जितने भी ग्रेनेड हमले हुए हैं, उनका मास्टरमाइंड रहा है। आतंकी ग्रेनेड व हथियार जम्मू कश्मीर से लेकर आए थे। 

गिरफ्तार आतंकी अब्दुल लातिफ और हिलाल अहमद बट का हैंडलर पाकिस्तान अबू मौज उर्फ अबू बकर है। अबू बकर ने ही आकिब के जरिये अब्दुल लातिफ को नवंबर, 2018 काफी ग्रेनेड दिए थे। अबू बकर के कहने पर वह लाल चौक, जम्मू कश्मीर गया था और वहां पर उसे आकिब मिला था। आकिब दो दिन अब्दुल लातिफ के घर रुका था। आकिब ने ही उसे करीब एक दर्जन ग्रेनेड, पिस्टल और करीब 20 कारतूस दिए थे। अबू मौज ने ही अब्दुल लातिफ को ग्रेनेड से जम्मू कश्मीर में पुलिस व सेना और दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर आतंकी हमले करने के आदेश दिए थे। अब्दुल लातिफ पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से टेलीग्राम व व्हाट्सऐप पर बात करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed