{"_id":"5ff1b50f24abfc7d66196bb1","slug":"a-man-sachin-patil-killed-for-objecting-to-youth-urinating-in-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: खुले में पेशाब करने से रोका तो कर दी युवक की हत्या, चार गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: खुले में पेशाब करने से रोका तो कर दी युवक की हत्या, चार गिरफ्तार
Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 03 Jan 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में सचिन पाटील नाम के शख्स को एक युवक को खुले में पेशाब करने से रोकना महंगा पड़ गया और अपनी जान गंवानी पड़ गई। दरअसल सचिन ने एक युवक को खुले में पेशाब करने से रोकने की कोशिश की लेकिन इस बात पर दोनोें के बीच बहस हो गई और बात इतनी बिगड़ गई कि उस युवक ने सचिन की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रबाले एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सचिन पाटिल (35) को सड़क पर गंभीर रूप से घायल पाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि आकाश गायकवाड़ और उनके तीन दोस्तों ने खुले में पेशाब करने से रोकने पर पाटिल के साथ मारपीट की और उन्हें सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया। सभी आरोपी को साठे नगर से भागने के दौरान गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और 5 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन