{"_id":"5b9d8d45867a557ecf606072","slug":"a-man-lynched-in-manipur-on-suspicion-of-stealing-vehicles-five-peole-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर में गाड़ी चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर में गाड़ी चोरी के शक में युवक की पीट-पीट कर हत्या, 5 गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, इंफाल
Updated Sun, 16 Sep 2018 04:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर पुलिस ने वाहन चोर होने के संदेह में भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक जवान भी शामिल है। इस बीच, राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए पुलिस महानिदेशक से 22 सितंबर तक इस पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
ध्यान रहे कि इंफाल पश्चिम जिले में बीते बृहस्पतिवार को कुछ लोगों ने वाहन चोर होने के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। पुलिस अधीक्षक जोगेश चंद्र हाओबिजम ने बताया क युवक की पिटाई में 13 लोग शामिल थे और उन सबकी शिनाख्त हो गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार पांचों अभियुक्तों को चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फारुक खान नामक जिस युवक की मौत हुई थी वह राज्य के थाउबल जिले का रहने वाला था और एमबीए की पढ़ाई कर रहा था। भीड़ ने उसकी कार पर हमला कर दिया और पीट-पीट कर उसे मार डाला। इस दौरान खान के दो अन्य साथी जान बचा कर भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन