फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A lot to learn from US poll process, election rallies: Karnataka Deputy CM Shivakumar

Karnataka: डिप्टी सीएम शिवकुमार ने की अमेरिकी चुनावी प्रक्रिया की वकालत, बोले- हमें काफी कुछ सीखने की जरूरत

Tue, 17 Sep 2024 06:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 17 Sep 2024 06:29 PM IST
सार

हाल ही में अमेरिका के दौरे से लौटे कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने वहां के चुनाव प्रक्रिया और चुनाव प्रचार के तरीकों की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन
A lot to learn from US poll process, election rallies: Karnataka Deputy CM Shivakumar
डीके शिवकुमार ने की अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया की तारीफ - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया और जिस तरीके से चुनावी रैलियां आयोजित की जाती है, उससे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार मंगलवार को ही अपने 10 दिवसीय अमेरिका दौरे से वापस लौटे हैं।
विज्ञापन


ये एक निजी दौरा था- डीके शिवकुमार
वहीं अपने अमेरिकी दौरे के बारे में बताते हुए डीके शिवकुमार ने कहा- ये एक निजी दौरा था और इस दौरान उन्होंने वहां किसी राजनीतिक नेताओं से मुलाकात नहीं की। उन्होंने कहा, मेरी यात्रा निजी थी, सरकारी नहीं, मैं अपने परिवार के साथ कुछ निजी काम से गया था। कुछ लोगों की तरफ से उनकी यात्रा को पांच नवंबर को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से जोड़े जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ये सभी बातें झूठी हैं, मैं जहां गया था, वहां चुनावी रैली चल रही थी, मैं यह देखने गया था कि वहां चीजें कैसे होती हैं, मैं किसी से नहीं मिला।
विज्ञापन


अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया की तारीफ में पढ़े कसीदे
इस दौरान उन्होंने कहा, हमें बहुत कुछ सीखना है, वहां का जुनून, युवा, रुचि, चुनाव प्रक्रिया - ये सभी चीजें, बहुत कुछ सीखना है, मैं इसके बारे में फिर कभी बात करूंगा। वहीं डीके शिवकुमार ने अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपनी मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपने पार्टी नेता से मिलने के लिए किसी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं है और बैठक में जो कुछ हुआ, वह सार्वजनिक रूप से बताने के लिए नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका में डीके शिवकुमार की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात को कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की संभावना से जोड़ा जा रहा है। जबकि डीके शिवकुमार ने पहले भी मुख्यमंत्री बनने की अपनी महत्वाकांक्षा को छुपाया नहीं है।


मंगलुरु में हिंसा और तनाव को लेकर बोले डिप्टी सीएम
वहीं मंड्या जिले के नागमंगला और दक्षिण कन्नड़ जिले के मंगलुरु में हिंसा और तनाव के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए तत्काल कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विपक्षी भाजपा और जेडी(एस) पर कटाक्ष करते हुए कहा, जो लोग राजनीति करना चाहते हैं, वे करें, हम इसकी परवाह नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed