{"_id":"5bfcda0dbdec2241a111b5cd","slug":"a-level-2-fire-has-broken-out-in-a-slum-at-shastri-nagar-in-bandra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: बांद्रा के शास्त्री नगर की झुग्गियों में आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: बांद्रा के शास्त्री नगर की झुग्गियों में आग, दमकल की गाड़ियां पहुंची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गियों में आग
- फोटो : ANI
मुंबई के बांद्रा में शास्त्री नगर की झुग्गियों में मंगलवार को आग लग गई है। बताया जा रहा है कि आग गैस सिलेंडर के फटने से फैली। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियां, पुलिस और एंबुलेंस पहुंच चुकी है। आग बुझाने का काम चल रहा है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इससे पहले सोमवार रात दक्षिणी मुंबई के वडाला क्षेत्र में से भी आग की खबर आई थी। यह आग तेल के एक टैंकर में लगी घटना भक्ति पार्क के पास करीब 10.45 बजे हुई। लपटों की चपेट में आकर टैंकर के ड्राइवर की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।Mumbai: A level-2 fire has broken out in a slum at Shastri Nagar in Bandra. No casualties have been reported. Fire tenders, police and ambulance are present at the spot. Firefighting operations are underway. pic.twitter.com/PLfUKy0RX4
— ANI (@ANI) November 27, 2018
फायर ऑफिसर एएच सावंत ने बताया कि टैंकर में मीथेनॉल भरी थी। उन्होंने कहा कि जब तक हम घटनास्थल पर पहुंचते तब तक पूरा ट्रक आग की लपटों से घिर चुका था। टैंकर के ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति काबू में कर ली गई है।
वहीं 30 अक्तूबर को बांद्रा फायर स्टेशन के सामने लालमती की झुग्गियों में आग लग गई थी। मुंबई में आग लगने का सिलसिला कम नहीं हो रहा है। यहां से आए दिन आग लगने की खबरें आती रहती हैं। इससे पहले 18 अक्तूबर को मुंबई के सीएसटी रोड पर स्थित गुजराल हाउस बिल्डिंग में आग लग गई थी। 22 अगस्त को भी दादर इलाके में स्थित एक पॉश आवासीय टावर की 12वीं मंजिल पर आग लग गई थी। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 24 अन्य घायल हो गये।
6 साल में 29,140 आग की घटनाएं
बता दें जून के महीने में आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार बीते 6 साल में आग की 29,140 घटनाएं रिकॉर्ड की गई हैं। इनमें मरने वालों की संख्या का आंकड़ा करीब 300 बताया गया है। महाराष्ट्र अग्नि प्रतिबंधक व जीवरक्षक उपाय योजना अधिनियम 2006 के तहत, नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी मुंबई फायर ब्रिगेड की है। लेकिन बीते 6 सालों में ये घटनआें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि नियमों का पालन ठीक से नहीं हो रहा है।