फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A Jaguar fighter aircraft crashes in Jamnagar, Gujarat- Defence Sources, News in hindi Updates

Aircraft Crash: गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक पायलट सुरक्षित, दूसरे की तलाश

Wed, 02 Apr 2025 10:15 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामनगर Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 02 Apr 2025 10:15 PM IST
सार

गुजरात के जामनगर में वायुसेना के एक लड़ाकू विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आयी है। इस हादसे में एक पायलट सुरक्षित है, वहीं दूसरे पायलट की तलाश की जा रही है।बता दें कि, ये तीन दिनों में दूसरी ऐसी घटना है, इससे पहले मेहसाणा जिले में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

विज्ञापन
A Jaguar fighter aircraft crashes in Jamnagar, Gujarat- Defence Sources, News in hindi Updates
गुजरात में विमान हादसा और घायल पायलट - फोटो : PTI

विस्तार

गुजरात के जामनगर में जगुआर लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में जगुआर लड़ाकू विमान के पायलट के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आयी है। मामले में जामनगर के एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

 
इस घटना के दौरान एक पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकल गया है। वहीं लड़ाकू विमान के दूसरे पायलट की तलाश जारी है।
 
प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार रात गुजरात के जामनगर वायुसेना स्टेशन के पास एक गांव में प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें से एक पायलट सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल आया। जबकि दूसरा पायलट लापता है। एसपी प्रेमसुख देलू ने बताया कि लड़ाकू विमान जामनगर शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर सुवरदा गांव के एक खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। विमान के क्रैश लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और लापता पायलट की तलाश शुरू कर दी है।
 
यह भी पढ़ें - SC: 'अपराधियों को भी कानून के तहत मिले सुरक्षा', राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के DGP को 'सुप्रीम' निर्देश

तीन दिन पहले मेहसाणा में हुई थी दुर्घटना
इससे तीन दिन पहले ही मेहसाणा जिले में निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी। इस मामले में पुलिस अधिकारी बडवा ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार ट्रेनर एयरक्राफ्ट में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण एकल इंजन वाला विमान मेहसाणा शहर के खुले मैदान में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया, महिला प्रशिक्षु पायलट ने मेहसाणा हवाई अड्डे से उड़ान भरी। इसके बाद निजी विमानन अकादमी का यह प्रशिक्षण विमान उचर्पी के एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें - Asaam: असम में पंचायत चुनाव का बजा बिगुल, दो चरणों में होंगे चुनाव, 11 मई को घोषित होंगे नतीजे

मार्च की शुरुआत में पश्चिम बंगाल-हरियाणा में हादसा
वहीं मार्च महीने के शुरुआत में सात मार्च को पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में वायुसेना के परिवहन विमान ने क्रैश लैंडिंग की थी। हालांकि गनीमत थी कि इस दुर्घटना में एएन-32 विमान के चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए थे। इससे कुछ घंटे पहले हरियाणा के पंचकूला में मोरनी के बालदवाला गांव के पास भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान जगुआर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मामले में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने बताया कि विमान ने प्रशिक्षण उड़ान के लिए अंबाला एयरबेस से उड़ान भरी थी। इस दुर्घटना में विमान के पायलट ने पैराशूट से उतरकर अपनी जान बचाई थी। माना जा रहा है कि विमान तकनीकी खराबी के कारण हादसे का शिकार हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed