फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A handicapped student pass 12th class by 92 percent marks in Vadodara Gujarat, Nine years ago lost arms and legs

उम्मीद के पन्नों पर कलम की उड़ान: हादसे में गंवा दिए थे हाथ-पैर, अब 92 प्रतिशत से पास की 12वीं

Sat, 23 May 2020 11:39 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 May 2020 11:39 AM IST
सार

  • दिव्यांग छात्र ने 12वीं में प्राप्त किए 92 प्रतिशत अंक
  • एक हादसे में नौ साल पहले गंवा दिए थे हाथ और पैर
  • मैं परीक्षा के लिए पूरे दिन पढ़ता रहता थाः शिवम

विज्ञापन
A handicapped student pass 12th class by 92 percent marks in Vadodara Gujarat, Nine years ago lost arms and legs
शिवम सोलंकी - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात में एक दिव्यांग छात्र ने अपने जुनून से अपनी कमजोरियों को मात दे दी है। वडोदरा के रहने वाले शिवम सोलंकी ने 12वीं की कक्षा में 92 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए हैं। शिवम जिंदादिली और जज्बे के दम पर सफलता की राह बना रहा है। 

विज्ञापन


2011 में बिजली के 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से शिवम ने दोनों हाथ-पैर गंवा दिए थे। लेकिन अब शिवम ने 12वीं की परीक्षा 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ पास की है। इससे पहले शिवम ने 10वीं कक्षा में 89 प्रतिशत नंबर प्राप्त किए थे।
विज्ञापन


छात्र का कहना है वह डॉक्टर बनना चाहता है। शिवम बिना राइटर के परीक्षा देता है। दस्ताने में छेद कर वो पेन को पकड़ता है और खुद ही अपने जवाब लिखता है। शिवम के मुताबिक, नौ साल पहले यह हादसा पतंग उड़ाने के दौरान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम ने बताया, मैं परीक्षा के लिए पूरे दिन पढ़ता रहता था। मेरे शिक्षकों ने परीक्षा की तौयारी में मेरी काफी मदद की, जिसके चलते मैं 92.33 प्रतिशत अंक ला पाया। मैं परीक्षा में पास हुए बच्चों को ये संदेश देना चाहता हूं कि वो भविष्य में अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करें।


वहीं, शिवम ने कम नंबर लाने वाले छात्रों को भी खूब मेहनत करने की सलाह दी। शिवम के पिता वडोदरा नगर निगम में चौथी श्रेणी के कर्मचारी हैं। शिवम को हमेशा अपने माता-पिता और शिक्षकों की ओर से प्रोत्साहन मिलता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed