दुनियाभर में SARS-CoV-2 के जीनोमिक अनुक्रमों पर काम कर रहे हैं भारतीय वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है। हर रोज संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मगर राहत की बात है कि देशभर में महामारी से लोग भारी संख्या में ठीक भी हो रहे हैं। सभी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। इसके लिए भारत समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी खोज में जुटे हुए हैं। हालांकि, अभी तक इसमें पूर्ण रूप से कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
इसी बीच विज्ञान एंव प्रोद्यौगिकी मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि भारत में वैज्ञानिकों का एक समूह भारत समेत दुनियाभर में SARS-CoV-2 के जीनोमिक अनुक्रमों पर काम कर रहा है। कोरोना से लड़ने के लिए आनुवंशिक परिवर्तनशीलता और संभावित आणविक लक्ष्यों की पहचान की संभावना पर काम हो रहा है।
A group of scientists in India is working on genomic sequences of SARS-CoV-2 around the world, including India, to identify genetic variability & potential molecular targets in virus & human to find the best possible answer to combat #COVID19: Ministry of Science & Technology
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 13, 2020
मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 78,399 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 94,372 नए मरीज सामने आए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 22,000 से अधिक जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नौ-नौ हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं।
देश में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में से 58 फीसदी पांच राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र रोजाना 13,000 से अधिक मरीजों के स्वस्थ होने के साथ सबसे आगे बना हुआ है जबकि आंध्र प्रदेश में रोज 10,000 से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं।