फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A group of scientists in India is working on genomic sequences of SARS-CoV-2 around the world

दुनियाभर में SARS-CoV-2 के जीनोमिक अनुक्रमों पर काम कर रहे हैं भारतीय वैज्ञानिक

Sun, 13 Sep 2020 03:50 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
A group of scientists in India is working on genomic sequences of SARS-CoV-2 around the world
corona virus - फोटो : sociol media

कोरोना महामारी का प्रकोप अभी भी जारी है। हर रोज संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मगर राहत की बात है कि देशभर में महामारी से लोग भारी संख्या में ठीक भी हो रहे हैं। सभी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। इसके लिए भारत समेत दुनियाभर के वैज्ञानिक इसकी खोज में जुटे हुए हैं। हालांकि, अभी तक इसमें पूर्ण रूप से कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। 

विज्ञापन


इसी बीच विज्ञान एंव प्रोद्यौगिकी मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि भारत में वैज्ञानिकों का एक समूह भारत समेत दुनियाभर में SARS-CoV-2 के जीनोमिक अनुक्रमों पर काम कर रहा है। कोरोना से लड़ने के लिए आनुवंशिक परिवर्तनशीलता और संभावित आणविक लक्ष्यों की पहचान की संभावना पर काम हो रहा है। 
विज्ञापन

 


मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 78,399 मरीज स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 94,372 नए मरीज सामने आए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 22,000 से अधिक जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में नौ-नौ हजार से अधिक नए मरीज सामने आए हैं।



देश में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हुए मरीजों में से 58 फीसदी पांच राज्यों से हैं। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र रोजाना 13,000 से अधिक मरीजों के स्वस्थ होने के साथ सबसे आगे बना हुआ है जबकि आंध्र प्रदेश में रोज 10,000 से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed