{"_id":"5b6fec0242c7923d721d078c","slug":"a-government-official-of-assam-government-charges-of-molestation-of-a-minor-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: केंद्रीय मंत्री के बाद अब राज्य के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: केंद्रीय मंत्री के बाद अब राज्य के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम में रेल राज्य मंत्री राजेन गोहेन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं। अब वहां राज्य सरकार के एक बड़े अधिकारी पर भी नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। अधिकारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
यह घटना शुक्रवार की है। मामला दर्ज होने के बाद असम पुलिस ने शनिवार को राज्य सरकार में उप निदेशक (डिप्टी डायरेक्टर) के पद पर तैनात अधिकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
हटीगांव पुलिस थाने के इंचार्ज ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। हम मामले में सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही राज्य सरकार के अधिकारी से पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
बता दें कि पीड़ित बच्ची और उसका परिवार एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में बने एक कमरे में रहते हैं। इसी अपार्टमेंट में आरोपी अधिकारी पर रहता है। पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि शुक्रवार को शाम 8.30 के करीब जब उनकी नाबालिग बेटी कमरे में अकेली थी, तब आरोपी अधिकारी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। लेकिन ऐन वक्त पर पीड़ित बच्ची की मां वहां पहुंच गई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इसके बाद पीड़ित नाबालिग बच्ची की मां ने अधिकारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।