फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A former Mumbai Police official says no possibility of the return of don Dawood Ibrahim

पूर्व पुलिस अधिकारी का दावा- भूल जाएं कि दाऊद कभी वापस भारत लौटेगा

Fri, 27 Oct 2017 08:15 AM IST
एजेंसी/ मुंबई 
एजेंसी/ मुंबई  Updated Fri, 27 Oct 2017 08:15 AM IST
विज्ञापन
 A former Mumbai Police official says no possibility of the return of don Dawood Ibrahim

मुंबई पुलिस के एक पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दाऊद की वापसी की संभावनाओं पर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा कि भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के वापस भारत लौटने की कोई संभावना नहीं है क्योंकि वह पाकिस्तान में आईएसआई की हिरासत में है।

विज्ञापन


गैंगस्टर दाऊद 1993 के मुंबई सीरियल बम धमाकों का मुख्य आरोपी है। इस हादसे में लगभग 257 लोगों की मौत हो गई थी, 713 लोग घायल हुए थे जबकि 27 करोड़ से अधिक संपत्ति बर्बाद हो गई थी। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त एमएन सिंह ने कहा कि मैं यह नहीं कहता है कि हम उनके जुर्म को भूल जाएं लेकिन यह तो आपको भूल ही जाना चाहिए कि दाऊद कभी पाकिस्तान वापस लौटेगा। पाकिस्तान ऐसा कभी नहीं होने देगा। यदि ऐसा कोई प्रयास किया भी जाता है तो वे उसे जान से मार देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- दाऊद के भाई इकबाल कासकर सहित 5 लोगों पर लगा मकोका    

दाऊद आईएसआई की हिरासत में है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि पहले मुंबई शहर और महानगरपालिका क्षेत्र में दाऊद का डर था वह अब कम हो गया है। हमें समझना चाहिए कि इन गैंगों को स्थानीय नेताओं और पुलिस से बहुत सारा समर्थन मिलता था।


मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि जब मैं इस बम धमाके की जांच में जुटा था तब मैंने इन गैंगों के साथ जुड़े दो पुलिस अधिकारियों को पकड़ा था।  मैंने तुरंत उन्हें नौकरी से निकाल दिया था जो काफी दुखद था। 

दरअसल 1993 बम धमाके के मामले की के लिए बनी विशेष जांच टीम (एसआईटी) की अध्यक्षता तात्कालिक मुंबई (क्राइम ब्रांच) के संयुक्त आयुक्त एमएन सिंह ने ही की थी। वहीं कार्यक्रम में थाणे जिले के पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने कहा कि दाऊद के भाई इकबाल कास्कर की जांच के दौरान मुझे थाणे के स्थानीय पार्षदों के साथ संबंध का संदेह हुआ था। पिछले महीने ही एक बिल्डर की शिकायत पर कास्कर को जबरन वसूली के संबंध में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed