{"_id":"6092436a8ebc3ef5e4393c2f","slug":"a-father-arrested-as-he-beaten-his-daughter-with-bamboo-stick-in-assam-silchar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: चोरी के शक में बेटी को डंडे-बेल्ट से पीटा, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया यह कदम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शर्मनाक: चोरी के शक में बेटी को डंडे-बेल्ट से पीटा, वायरल वीडियो देख पुलिस ने उठाया यह कदम
Wed, 05 May 2021 12:34 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 05 May 2021 12:34 PM IST
सार
असम के सिलचर में एक पिता का अपनी बेटी को बेदर्दी से मारने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पिता चोरी करने के शक में बेटी को बांस के डंडे और बेल्ट से मारता हुआ दिखाई पड़ता है।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के सिलचर से एक बेटी और पिता के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सिलचर में रहने वाले एक पिता का वीडियो वायरल खूब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी नाबालिग बेटी को मार रहा है। यही नहीं वीडियो में शख्स बंदूक की नोक पर बेटी को कपड़े उतारने पर मजबूर कर रहा है और बांस की छड़ी और बेल्ट से उसे पीट रहा है।
विज्ञापन
पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वीडियो में बच्ची की मां उसे बचाती हुई नजर आ रही है। हालांकि पिता को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। पड़ोसियों की ओर से शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने दीतुमोनी गोस्वामी ने बताया कि बच्ची को बचा लिया गया है और पिता हमारी हिरासत में है।
विज्ञापन
बच्ची को चोरी के शक में पीटता था
गोस्वामी ने बताया कि मामले की शुरुआत के साथ ही हमने पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ये शख्स अपनी बेटी को इसलिए मारता था क्योंकि उसे अपनी बच्ची पर मूल्यवान चीजें चुराने का शक था। पुलिस ने बताया कि वीडियो में शख्स के पास एक बंदूक देखी गई है।
विज्ञापन
अपलोड करने वाले शख्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज
पुलिस ने जानकारी दी कि शुरुआती पूछताछ करने के बाद शख्स को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि उस व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है, जिसने वीडियो अपलोड की थी। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर शेयर करने की बजाय अगर ये शख्स सीधा पुलिस के पास ये वीडिया लाता तो हम अबतक एक्शन ले चुके होते।
पुलिस ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके शख्स ने अपराध किया। ये वीडियो कई लोगों द्वारा शेयर की गई। जिन लोगों ने इस वीडियो को वायरल किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने लड़की की माता से बात की। पुलिस ने बताया कि इस दौरान बच्ची मानसिक आघात से गुजरी होगी, जिसकी हमें जानकारी है। इसलिए हम इनकी हर संभव मदद करेंगे।