फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A decision by Elon Musk drowned Rs 1223 billion of American pharma company Eli Lilly

Elon Musk: एलन मस्क का एक फैसला पड़ गया भारी, फार्मा कंपनी के 1223 अरब रुपये डूबे

Sun, 13 Nov 2022 04:57 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 13 Nov 2022 04:57 AM IST
सार

दरअसल, ट्विटर को आठ डॉलर देकर कोई भी किसी के नाम से ब्लू टिक ले सकता था। इसका फायदा उठाते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट बना लिया और फिर उल्टे-सीधे ट्वीट किए। किसी ने आठ डॉलर देकर इंसुलिन बनाने वाली इस कंपनी के नाम पर ब्लू टिक ले ली और फिर इस फर्जी अकाउंट से ट्वीट कर दिया कि ‘अब इंसुलिन फ्री’ में मिलेगी।

विज्ञापन
A decision by Elon Musk drowned Rs 1223 billion of American pharma company Eli Lilly
एलन मस्क। - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े कारोबारी एलन मस्क के एक फैसले से दिग्गज अमेरीकी फार्मा कंपनी एली लिलि के 1,223 अरब रुपये डूब गए। मस्क का ट्विटर पर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन लाना महंगा पड़ गया। फिलहाल कंपनी को अपना फैसला वापस लेना पड़ा है।

विज्ञापन


दरअसल, ट्विटर को आठ डॉलर देकर कोई भी किसी के नाम से ब्लू टिक ले सकता था। इसका फायदा उठाते हुए कई उपयोगकर्ताओं ने दूसरे लोगों के नाम पर फर्जी अकाउंट बना लिया और फिर उल्टे-सीधे ट्वीट किए। किसी ने आठ डॉलर देकर इंसुलिन बनाने वाली इस कंपनी के नाम पर ब्लू टिक ले ली और फिर इस फर्जी अकाउंट से ट्वीट कर दिया कि ‘अब इंसुलिन फ्री’ में मिलेगी। इसके बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयर औंधे मुंह गिर गए।
विज्ञापन


ट्विटर कर्मियों को फरमान सप्ताह में 80 घंटे काम करें  
ट्विटर का हाल ही में 44 अरब डॉलर में सौदा करने के बाद कंपनी के कर्मचारियों को अपने पहले ही संबोधन में एलन मस्क ने दिवालिया होने की आशंका जताई। उन्होंने अब एक और चेतावनी जारी की है। इसके तहत मस्क ने ट्विटर कर्मचारियों से सप्ताह में 80 घंटे काम करने को कहा है। यही नहीं बल्कि कर्मचारियों को मिलने वाले मुफ्त भोजन और अन्य कार्यालयीन भत्ते घटाने और वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने की चेतावनी भी दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • इन हालात में कंपनी में फिलहाल काम कर रहे कर्मचारी भी अनिश्चितता में हैं कि उनके साथ क्या होने वाला है। बता दें कि कंपनी खरीदने के दो सप्ताह में ही मस्क ने ट्विटर के आधे कर्मचारियों को निकाल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed