{"_id":"5d824de48ebc3e016d630cb7","slug":"a-dangerous-flu-virus-coming-in-world-eight-crore-people-can-die-in-36-hours-says-who","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया में दस्तक देने जा रहा है बेहद खतरनाक वायरस, 36 घंटों में हो सकती हैं आठ करोड़ मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दुनिया में दस्तक देने जा रहा है बेहद खतरनाक वायरस, 36 घंटों में हो सकती हैं आठ करोड़ मौत
Wed, 18 Sep 2019 10:58 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 18 Sep 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व प्रमुख ने एक नए और खतरनाक वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि बेहद खतरनाक फ्लू (वायरस) 36 घंटों में पूरी दुनिया में फैल जाएगा। सिर्फ 36 घंटों के अंदर ही इस वायरस से पूरी दुनिया में आठ करोड़ लोगों की जानें जा सकती हैं।
विज्ञापन
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे दुनिया का सबसे खतरनाक वायरस बताया है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया से इसके लिए तैयार रहने को कहा है। 1918 में स्पेनिश फ्लू महामारी ने दुनिया की आबादी के एक-तिहाई हिस्से को संक्रमित कर दिया था। इस फ्लू की वजह से पांच करोड़ लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
लेकिन, इस प्लू को स्पेनिश फ्लू से भी कहीं ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के पूर्व चीफ के नेतृत्व वाली 'द ग्लोबल प्रीपेयर्डनेस मॉनिटरिंग बोर्ड' की स्वास्थ्य टीम ने अपनी इस रिपोर्ट को सभी देशों के नेताओं को बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए भेजा है।
विज्ञापन
बोर्ड ने कहा है कि बहुत तेज गति से फैलने वाला ये फ्लू बेहद खतरनाक है। इसमें 10 करोड़ लोगों की जान लेने की क्षमता है। साथ ही, इससे कई देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ने और राष्ट्रीय सुरक्षा के अस्थिर होने का भी बड़ा खतरा है।