{"_id":"5c70e3a7bdec2208d27b23d3","slug":"a-crpf-jawan-who-was-transferred-to-telangana-from-j-k-goes-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर से तेलंगाना आ रहा सीआरपीएफ का एक जवान गायब, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जम्मू कश्मीर से तेलंगाना आ रहा सीआरपीएफ का एक जवान गायब, मामला दर्ज
Sat, 23 Feb 2019 11:53 AM IST
अल्पना शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराबाद
Published by: अल्पना शर्मा
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:53 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सीआरपीएफ का एक जवान जिसका कि जम्मू कश्मीर से तेलंगाना ट्रांसफर किया गया था वह ट्रेन से गायब है। जवान अपनी ड्यूटी पर पहुंचने से पहले ही गायब हो गया है। इस मामले में एक शिकायत सीआरपीएफ के एएसआई अर्जुन दुबे ने दर्ज करवाई है। वह तेलंगाना से जम्मू आ रहे सुरक्षाबलों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे।
विज्ञापन
सिकंदराबाद जिले के पुलिस अधीक्षक और सरकारी रेलवे पुलिस अशोक ने बताया, 'हमें शिकायत मिल गई है। 14 सदस्यों की टीम को जम्मू-कश्मीर से तेलंगाना ट्रांसफर किया गया था। 19 फरवरी को उन्होंने दिल्ली से तेलंगाना एक्सप्रेस ली और 20 फरवरी को सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गए। सीआरपीएफ के 13 जवान रेलवे स्टेशन पर उतरे लेकिन एक जवान जिसका नाम सलदीप कुमार है वह गायब मिला।'
विज्ञापन
कुमार जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है और उसका पता नहीं चल पाया है। सभी ने कुछ देर तक उसका इंतजार किया और उसके बाद सीआरपीएफ के हाकिमपेट क्वार्ट्स पर रिपोर्ट करने के लिए पहुंच गए। अशोक ने कहा, 'हमने एक गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और साथ ही लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। आगे की जांच की जा रही है।'
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गायब हुए सीआरपीएफ जवान का फोन पहुंच से बाहर है और उसने अभी तक अपनी ड्यूटी पर रिपोर्ट नहीं किया है। जीआरपी मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है।
#Telangana: A CRPF jawan who was transferred to Telangana from J&K goes missing. Government Railway Police issues look out notice. Ashok, SP, GRP, Secunderabad district, says, "we have registered a missing person case and also issued a look out notice, further investigation on"
— ANI (@ANI) February 23, 2019