फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   A crocodile has allegedly been killed and eaten by some people at Kaladapalli village in Odisha

ओडिशा के गांव में मगरमच्छ को मार कर खा गए ग्रामीण, मामले की जांच शुरू

Thu, 02 Jul 2020 08:31 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 02 Jul 2020 08:31 PM IST
सार

बीते दिनों देश के कई हिस्सों से पशु क्रूरता को लेकर कई मामले सामने आए हैं। पहले केरल के पलक्कड़ जिले में एक हथिनी की मौत का मामला सामने आया तो उसके बाद तेलंगाना में एक बंदर को फंदे से लटकाकर मारने की घटना सामने आई। ताजा मामला ओडिशा के एक गांव का है, जहां कथित तौर पर ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को मारकर उसे अपना भोजन बना लिया। पढ़िए पूरा मामला...

विज्ञापन
A crocodile has allegedly been killed and eaten by some people at Kaladapalli village in Odisha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

घटना ओडिशा के एक गांव कलड़पल्ली की है। आरोप है कि यहां कुछ ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को मारकर उसे भोजन बना लिया। यह गांव मलकानगिरि के पोड़िया ब्लॉक में आता है। जिला वन अधिकारी प्रदीप मिरास ने कहा है इस मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए तीन दल गठित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में सच्चाई सामने आने के बाद दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

 
 

तेलंगाना में निर्मम तरीके से कर दी गई थी बंदर की हत्या

इससे पहले तेलंगाना में बंदर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया था। 26 जून को राज्य के खम्मम जिले के वेमसूर गांव में तीन लोगों ने एक बंदर को निर्मम तरीके से फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार भी किए गए थे लेकिन बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया था कि स्थानीय लोग बंदरों से परेशान थे और इन्होंने अन्य बंदरों को भगाने के लिए ऐसा किया था

विज्ञापन
विज्ञापन

केरल में गर्भवती हथिनी को खिला दिए थे पटाखे भरे फल

इससे पहले 27 मई को केरल के पलक्कड़ जिले में खाने की तलाश में शहर की ओर आई एक गर्भवती हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखे भरे फल खिला दिए थे, जिससे उसके मुंह में धमाका हो गया था और उसका निचला जबड़ा चोटिल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई थी। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। इस निर्मम घटना की पूरे देश ने आलोचना की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed