आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड में गिरी क्रेन, 11 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में एक क्रेन गिर गई। घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर विनय चंद ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले डीसीपी सुरेश बाबू ने बताया था कि घटना में 10 लोगों की मौत हुई है और एक घायल है।
जिलाधिकारी विनय चंद ने बताया कि 'एक नई क्रेन चालू की जा रही थी। इसे पूर्ण पैमाने पर संचालन में लाने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा था। हमने हिंदुस्तान शिपयार्ड के भीतर और प्रशासन के एक उच्च-स्तरीय समिति से भी पूछताछ का आदेश दिया है।'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि 'मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने विशाखापत्तनम के जिला कलेक्टर और शहर के पुलिस आयुक्त को क्रेन दुर्घटना मामले में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।'
#UPDATE: The death toll in the crane collapse incident at Hindustan Shipyard Limited rises to 11: Visakhapatnam District Collector Vinay Chand #AndhraPradesh https://t.co/fDaFLqSPZA
— ANI (@ANI) August 1, 2020
मौके पर मौजूद थे 18 मजदूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंत्री अवंति श्रीनिवास ने घटना की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को कारगर कदम उठाने के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि भारी क्रेन के पास कुल 18 मजदूर काम कर रहे थे।