Coronavirus : 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की ओर से एक दल देश के तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा। यह दौरा 26 से 29 जून तक चलेगा। इस दौरान दल के सदस्य इन राज्यों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल इस दल की अगुवाई करेंगे। यह दल तीनों राज्यों के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगा और कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूत करने के लिए उनके साथ समन्वय करेगा।
A Central Team led by Lav Agarwal, Jt Secretary, Ministry of Health will visit Gujarat, Maharashtra and Telangana on 26th-29th June. The team will interact with the State officials and coordinate with them to strengthen ongoing efforts for management of COVID-19: Health Ministry pic.twitter.com/USbPxWDDao
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 25, 2020
बता दें कि महाराष्ट्र देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां अभी तक कोरोना के एक लाख 42 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 62,353 सक्रिय मामले हैं। यहां कोरोना से अभी तक 6,739 लोगों की मौत हो चुकी है।
गुजरात की बात करें तो यहां अभी तक कोरोना के 29 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें 6,169 मामले सक्रिय हैं। यहां इसके चलते अभी तक 1736 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में इसके 10,444 मामले मिले हैं, जिनमें 5,760 सक्रिय हैं। यहां कोरोना से अभी तक 225 लोगों की मौत हुई है।