कोरोना की स्थिति का जायजा लेने अहमदाबाद पहुंचा केंद्रीय दल, 26-29 जून तीन राज्यों का दौरा
- गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना में कोरोना की स्थिति की समीक्षा करेगा केंद्रीय दल
- 26-29 जून तक इन तीन राज्यों में कोविड-19 की स्थिति देखेगा केंद्रीय दल
- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कर रहे हैं अगुवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों को दौरा करने के लिए निकला केंद्रीय दल गुजरात के अहमदाबाद पहुंच चुका है। केंद्र सरकार की ओर एक दल देश के तीन राज्यों में कोरोना वायरस के मामलों की समीक्षा करने के लिए भेजा जा रहा है। ये दल आज यानि 26 जून से लेकर 29 जून तक तीन राज्यों का दौरा करेगा।
केंद्रीय दल जिन तीन राज्यों का दौरा करेगा वो हैं गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना। इसी सिलसिले में आज यह केंद्रीय दल गुजरात के अहमदाबाद का दौरा कर रहा है, इस दल की अगुवाई स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कर रहे हैं। ये दल अहमदाबाद के घाटलोदिया इलाके में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए पहुंचे हैं।
Ahmedabad: A Central Health Team led by Lav Agarwal, Jt Secretary, Ministry of Health visits Ghatlodia area to review COVID19 status. The team will also interact with State officials and coordinate with them to strengthen ongoing efforts for management of COVID19#Gujarat pic.twitter.com/8XQ5lNm7DF
— ANI (@ANI) June 26, 2020
केंद्रीय दल यहां राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों से भी बातचीत करेगा और कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिए चल रहे प्रयासों को मजबूत करने के लिए उनके साथ समन्वय करेगा। तीन दिन के दौरे पर केंद्रीय दल आज गुजरात राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्ष कर रहा है, इसके बाद महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की समीक्षा करेगा।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के डेढ़ लाख के करीब मामले हैं और करीब सात हजार लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गुजरात में कोविड-19 के 29,000 से ज्यादा मामले हैं जिनमें से 21,056 मरीज ठीक हो चुके हैं और तेलंगाना में 11,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।