{"_id":"5ed5fe1f8ebc3e90743f3e7b","slug":"a-business-in-mumbai-sent-their-workers-to-home-via-flight-with-two-month-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महीने के वेतन के साथ चेन्नई से कामगारों को फ्लाइट से भेजा घर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो महीने के वेतन के साथ चेन्नई से कामगारों को फ्लाइट से भेजा घर
Tue, 02 Jun 2020 12:52 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:52 PM IST
सार
- चेन्नई से विमान के जरिए यूपी पहुंचे सात कामगार
- चेन्नई के कारोबारी ने दो महीने के वेतन के साथ भेजा
- संदीप जैन ने कर्मचारियों पर खर्चे चार लाख रुपये
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कोरोना को काबू करने के लिए देशभर में लगा लॉकडाउन अब धीरे-धीरे खुलने लगा है लेकिन देश में अब भी कई मजदूर ऐसे हैं जो अपने घर जाने के लिए सरकार के भरोसे बैठे हैं। ऐसे ही चेन्नई के कारोबारी ने अपने कामगारों को फ्लाइट से उनके घर भेजा है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के चेन्नई में फंसे उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को उनके मालिक ने फ्लाइट के जरिए उन्हें उनके घर भेजा। साथ ही उस कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को दो महीने का वेतन भी दिया। चेन्नई के पैकर्स और मूवर्स मालिक ने 23-37 साल की उम्र के अपने सात कर्मचारियों को इंडिगो के विमान से वाराणसी तक भेजा
विज्ञापन
जिसके बाद यह कर्मचारी वाराणसी से अपने जिले प्रयागराज के लिए निकले। चेन्नई से लौटने वालों में शामिल संजय कुमार ने कहा कि लॉकजाउन के दौरान उनके मालिक संदीप जैन ने परिवार के सदस्यों की तरह उनके खाने-पीने का ध्यान रखा।
विज्ञापन
संजय ने बताया कि उनके मालिक ने कामगारों को बिना काम के दो महीने का वेतन भी दिया। संदीप जैन ने कुल मिलाकर अपने कर्मचारियों पर चार लाख रुपये खर्च किए। संदीप जैन खुद राजस्थान से हैं और चेन्नई में कारोबार करते हैं। देश में अब तक कोरोना के मामले दो लाख के पास पहुंच गए हैं और पांच हजार लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।