{"_id":"63045b4676956a75c162d922","slug":"a-bomb-threat-call-was-received-at-a-prominent-hotel-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई के बड़े होटल में बम की सूचना से हड़कंप, डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई के बड़े होटल में बम की सूचना से हड़कंप, डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपये की मांग, मामला दर्ज
Tue, 23 Aug 2022 12:50 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:50 PM IST
सार
मुंबई के होटल में बम होने की सूचना देने के बाद अज्ञात कॉलर ने बम डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग भी की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मुंबई के एक होटल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि होटल में चार जगहों पर बम रखे हैं। इतना ही नहीं अज्ञात कॉलर ने बम डिफ्यूज करने के लिए पांच करोड़ रुपए की मांग भी की। वहीं कॉल के तुरंत बाद सहार थाने में इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने धारा 336, 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
फर्जी कॉल लग रहा: सहार पुलिस थाना
सहार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह एक शरारत और एक फर्जी कॉल लग रहा है। उन्होंने कहा कि कई टीमों का गठन किया गया है और फोन करने वाले को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन