{"_id":"5f28cc4e8ebc3e63d554d298","slug":"a-bench-headed-by-bombay-high-court-hear-the-pil-transfer-sushant-death-case-to-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट में सीबीआई वाली याचिका पर होने वाली सुनवाई टली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुशांत सिंह मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट में सीबीआई वाली याचिका पर होने वाली सुनवाई टली
Tue, 04 Aug 2020 08:17 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 04 Aug 2020 08:17 AM IST
विज्ञापन
bombay high court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच को लेकर सीबीआई की मांग जारी है। आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सीबीआई को मामला ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई होनी थी लेकिन मुंबई में पड़ रही बारिश की वजह से फिलहाल इसकी सुनवाई को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
Hearing in PIL filed in Bombay High Court, seeking transfer of Sushant Singh Rajput's death case to the Central Bureau of Investigation, postponed due to heavy rains in Mumbai. pic.twitter.com/0lHiOYWpTN
— ANI (@ANI) August 4, 2020विज्ञापन
इस याचिका में सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच सीबीआई के तहत कराने की मांग की गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश दिपांकर दत्ता की अध्यक्षता में बनी बेंच इस याचिका पर सुनवाई होनी थी।
विज्ञापन
बता दें कि 14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले फ्लैट में फांसी लगा ली थी और तब से लेकर अबतक मुंबई पुलिस 56 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने सबसे पहले इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने की मांग की थी।
हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने बिहार में सुशांत की गर्लफ्रेंज रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने रिया के खिलाफ धोखाधड़ी, आत्महत्या के लिए उकसाने जैसे आरोप रिया पर लगाए थे। हालांकि कल मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।
मुंबई पुलिस ने बताया था कि रिया चक्रवर्ती और सुशांत के घरवालों के बीच अनबन चल रही थी। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने कहा कि बिहार पुलिस के पास मामले की जांच करने का कोई अधिकार नहीं है। इस मामले को लेकर अब राजनीति भी तेज हो गई, वहीं दोनों राज्यों की पुलिस के बीच तनाव जारी है।