फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai New Year Party News 2 persons arrested for 19-year-old womans murder at New Year party

मुंबई: न्यू ईयर पार्टी में युवती को आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी और सहेली, दोनों ने कर दी हत्या

Sat, 02 Jan 2021 11:46 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 02 Jan 2021 11:46 AM IST
विज्ञापन
Mumbai New Year Party News 2 persons arrested for 19-year-old womans murder at New Year party
मुंबई में न्यू ईयर पार्टी - फोटो : अमर उजाला

मुंबई में नए साल के पहले दिन दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, मुंबई के खार इलाके में 19 वर्षीय एक लड़की की न्यू ईयर पार्टी के दौरान हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप लड़की के प्रेमी और एक सहेली पर है, जिन्हें केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि युवती ने उन दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके चलते उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि पहले उनके बीच विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और युवकी को जान से मार दिया गया। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है। दोनों आरोपियों के अलावा बाकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि यह घटना खार वेस्ट में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई। पुलिस का कहना है कि वह इस बात की भी जांच करेगी कि मुंबई में प्रतिबंध होने के बावजूद छत पर पार्टी कैसे हो रही थी? 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की शिनाख्त जाह्नवी कुकरेजा के रूप में हुई है। वह भगवती हाइट्स में नौ और लोगों के साथ पार्टी में शामिल हुई थी। जांच में सामने आया है कि उसने बिल्डिंग की छत पर पानी की टंकी के पास ब्वायफ्रेंड और अपनी एक सहेली को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।


पुलिस के मुताबिक, जाह्नवी ने इसके बाद अपने ब्वायफ्रेंड और सहेली को जमकर लताड़ा तो उनके बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद उन दोनों ने जाह्नवी पर हमला कर दिया। माना जा रहा है कि विवाद के बाद जाह्नवी बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रही थी। उस दौरान जाह्नवी के प्रेमी और सहेली ने उसे धक्का दे दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पीड़िता को बाल से पकड़ कर खींचा गया और बुरी तरह से पीटा गया। पीड़िता के माथे पर चोट के निशान भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed