फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   A 17-year-old girl hanged herself in West Bengal after man posts her intimate photos on Facebook

17 साल की लड़की की दोस्त ने फेसबुक पर पोस्ट की अंतरंग तस्वीरें, कर ली आत्महत्या

Tue, 10 Jul 2018 10:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 10 Jul 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
A 17-year-old girl hanged herself in West Bengal after man posts her intimate photos on Facebook
आत्महत्या - फोटो : self

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 17 साल की एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। एक शख्स ने छात्रा की कुछ अंतरंग तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दी थीं। जिसके बाद लड़की ने परेशान होकर यह कदम उठाया।  

विज्ञापन


जंगीपुर के उप-मंडल पुलिस अधिकारी प्रसेनजीत बनर्जी ने कहा कि रविवार को छात्रा की उसके 21 वर्षीय दोस्त से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद लड़के ने अपनी दोस्त की तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कर दी थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़के को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि हमने लड़के को फोटो अपलोड करने के मामले में हिरासत में लिया है गिरफ्तार नहीं किया है, क्योंकि अभी तक लड़की के परिवार वालों की तरफ से आरोपी लड़के के खिलाफ कोई शिकायत नहीं की गई है। बनर्जी ने कहा अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। क्योंकि सोमवार को हुए पोस्टमॉर्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले पछले हफ्ते इंदौर में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां एक 17 साल की लड़की ने सुसाइट नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली थी। लड़की ने अपने सुसाइट नोट में लिखा था कि एक पड़ोसी युवक उसे ब्लैकमेक कर रहा है। और उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। लड़के ने लड़की के साथ ऐसी तस्वीरें भी पोस्ट की थीं जिसमें वह दोनों एक साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed