फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   954 police medals, including 230 for gallantry, announced on Independence Day eve

Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे 954 पुलिस पदक, जानें किस राज्य के पाले में आए सबसे ज्यादा मेडल

Mon, 14 Aug 2023 12:56 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 14 Aug 2023 12:56 PM IST
सार

सीआरपीएफ अधिकारी लोकराकपाम इबोम्चा सिंह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें पीपीएमजी पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनकी सेवाकाल में यह दूसरा वीरता पदक है। 
 

विज्ञापन
954 police medals, including 230 for gallantry, announced on Independence Day eve
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मचारियों को सेवा पदक देने की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 230 कर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी शामिल हैं।

विज्ञापन

इस एक अधिकारी को मिला यह सम्मान
बता दें, सीआरपीएफ अधिकारी लोकराकपाम इबोम्चा सिंह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें पीपीएमजी पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनकी सेवाकाल में यह दूसरा वीरता पदक है। वहीं, विशेष सेवा के लिए 82 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 642 पुलिस पदक दिए जाएंगे। 

विज्ञापन

किस राज्य को कितना सम्मान
सबसे ज्यादा अगर किसी राज्य के बल को वीरता के लिए सम्मान दिया जाएगा तो वह जम्मू और कश्मीर है। यहां 55 पुलिस पदक (पीएमजी) दिए जाएंगे। इसके अलावा, 33 पदक महाराष्ट्र पुलिस, 27 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा 24 छत्तीसगढ़ पुलिस को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


76 वीरता पुरस्कारों का भी एलान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), 5 मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, 5 बार टू सेना पदक (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक(वीरता) शामिल हैं।


बता दें, इन पदकों की घोषणा साल में दो बार की जाती है। एक गणतंत्र दिवस तो दूसरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed