Independence Day: स्वतंत्रता दिवस पर दिए जाएंगे 954 पुलिस पदक, जानें किस राज्य के पाले में आए सबसे ज्यादा मेडल
सीआरपीएफ अधिकारी लोकराकपाम इबोम्चा सिंह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें पीपीएमजी पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनकी सेवाकाल में यह दूसरा वीरता पदक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न केंद्रीय और राज्य बलों के 954 पुलिस कर्मचारियों को सेवा पदक देने की घोषणा की। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, 230 कर्मियों को पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमजी) भी शामिल हैं।
इस एक अधिकारी को मिला यह सम्मान
बता दें, सीआरपीएफ अधिकारी लोकराकपाम इबोम्चा सिंह एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें पीपीएमजी पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनकी सेवाकाल में यह दूसरा वीरता पदक है। वहीं, विशेष सेवा के लिए 82 राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 642 पुलिस पदक दिए जाएंगे।
किस राज्य को कितना सम्मान
सबसे ज्यादा अगर किसी राज्य के बल को वीरता के लिए सम्मान दिया जाएगा तो वह जम्मू और कश्मीर है। यहां 55 पुलिस पदक (पीएमजी) दिए जाएंगे। इसके अलावा, 33 पदक महाराष्ट्र पुलिस, 27 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल तथा 24 छत्तीसगढ़ पुलिस को दिए जाएंगे।
76 वीरता पुरस्कारों का भी एलान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है। इनमें 4 कीर्ति चक्र (मरणोपरांत), 5 मरणोपरांत सहित 11 शौर्य चक्र, 5 बार टू सेना पदक (वीरता), 52 सेना पदक (वीरता), 3 नौसेना पदक (वीरता) और 4 वायु सेना पदक(वीरता) शामिल हैं।
बता दें, इन पदकों की घोषणा साल में दो बार की जाती है। एक गणतंत्र दिवस तो दूसरा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर।