फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9393 new COVID19 cases and 95 deaths reported in Andhra Pradesh in the last 24 hours

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 14492 नए मामले, 326 लोगों की मौत

Thu, 20 Aug 2020 08:20 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 20 Aug 2020 08:20 PM IST
विज्ञापन
9393 new COVID19 cases and 95 deaths reported in Andhra Pradesh in the last 24 hours
corona in india - फोटो : पीटीआई

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 14,492 नए मामले सामने आए जो किसी एक दिन का सर्वोच्च स्तर है और 326 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 12243 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 6,43,289 हो गई है। इनमें 4,59,124 लोग ठीक हो चुके हैं और 21,359 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 1,62,491 है। 

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9393 नए मामले
आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,393 नए मामले सामने आए जिसके बाद गुरुवार को कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर तीन लाख 25 हजार हो गई। महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश अकेला राज्य है जहां पिछले कुछ दिनों से हर रोज संक्रमण के लगभग दस हजार मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में 95 और लोगों की मौत हो गई जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई। बुलेटिन एक अनुसार इस दौरान 8,846 मरीज ठीक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक राज्य में कोविड-19 के 2.35 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं और 3001 मरीजों की मौत हो गई। आंध्र प्रदेश में अभी 87,177 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

कर्नाटक में 7385 नए मामले, 102 मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7385 नए मामले सामने आए और 102 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 6231 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,56,975 हो गई है। इनमें 82,149 मामले सक्रिय हैं, जबकि 1,70,381 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, अब तक इस महामारी के कारण राज्य में 4,429 लोगों की मौत हो चुकी है। 

पश्चिम बंगाल में 3197 नए मामले, 53 की मौत
पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 3197 नए मामले सामने आए और 53 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आज 3126 लोग संक्रमण से ठीक भी हुए। राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1,29,119 हो गई है। इनमें 98,789 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 2634 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 27,696 है। 

मध्यप्रदेश में कोरोना के 1142 नए मामले, 12 की मौत
मध्यप्रदेश में आज कोरोना के 1142 नए मामले दर्ज किए और 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 1065 लोग ठीक हुए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 49,493 हो गई है, जिनमें 10,782 मामले सक्रिय हैं, 37540 लोग ठीक हो चुके हैं और 1171 लोगों की मौत हो चुकी है। 


केरल में आज कोरोना के 1968 नए मामले
केरल में आज कोरोना के 1968 नए मामले सामने आए, 1217 लोग ठीक हुए हैं और नौ लोगों की मौत हुई है। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 18,123 है। अब तक 33,828 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना के कारण अब तक 191 लोगों की  मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed