{"_id":"57181a4c4f1c1b61428b4e4e","slug":"900-contenders-over-one-post-in-ssc-cgl-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"SSC सीजीएल के एक पद पर 900 से ज्यादा दावेदार","category":{"title":"Other Jobs","title_hn":"अन्य नौकरियां","slug":"other-jobs"}}
SSC सीजीएल के एक पद पर 900 से ज्यादा दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Wed, 04 May 2016 03:45 PM IST
सार
- परीक्षा में दो वर्ष में हो गए दोगुने आवेदक
- साक्षात्कार हटाने के बाद अभ्यर्थियों का बढ़ा रुझान

विज्ञापन
35 लाख से अधिक आवेदन, पद 3815
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से होने वाली सबसे प्रमुख परीक्षाओं में शामिल संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा में एक पद के लिए 900 से अधिक दावेदार हैं। इसके लिए देश भर से कुल 35 लाख से अधिक आवेदन आए हैं जबकि आयोग की ओर से 3815 पद घोषित हैं। ऐसे में एक पद के लिए 918 अभ्यर्थी दावेदार हैं।
कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में सीधे ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के जरिए वन-डे एक्जाम से चयन होने के कारण हाल के वर्षों से आवेदकों की संख्या तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार की ओर से ग्रुप सी की भर्ती में साक्षात्कार हटा देने के फैसले के बाद अब एसएससी ने भी सीजीएल परीक्षा से साक्षात्कार हटा दिया है। ऐसे में अकेले एसएससी के मध्य क्षेत्र एवं दिल्ली क्षेत्र में ही अबकी परीक्षार्थियों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है।
इसमें मध्य क्षेत्र अर्थात इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े उत्तर प्रदेश एवं बिहार से 7.88 लाख अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है। दिल्ली रीजन में सीजीएल के दावेदारों की संख्या 8.93 लाख पहुंच गई है। पूरे देश में सीजीएल के लिए 35 लाख से अधिक आवेदन आए हैं, यह 2015 की अपेक्षा सात लाख अधिक है। इससे पहले 2014 में सीजीएल के लिए दावेदारों की संख्या 18 लाख थी।
विज्ञापन
दो वर्षों का आंकड़ा देखें तो सीजीएल के दावेदारों की संख्या दो गुनी हो गई। एसएससी परीक्षाओं के विशेषज्ञ ओम प्रकाश शुक्ल कहते हैं, सिविल सेवा और पीसीएस परीक्षाओं में अधिक समय लगने के कारण अब अभ्यर्थी एसएससी की परीक्षाओं की ओर आशा भरी निगाह से देख रहे हैं।