{"_id":"5eb270988ebc3e9066316306","slug":"90-year-old-woman-recovers-from-coronavirus-infection-in-thane-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी मिली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में 90 साल की बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना से जंग, अस्पताल से मिली छुट्टी मिली
Wed, 06 May 2020 01:38 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, ठाणे
पीटीआई, ठाणे
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 06 May 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में एक 90 वर्षीय महिला ने कोरोना वायरस संक्रमण को मात दे दी है और उन्हें मंगलवार यहां के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जिला प्रशासन ने बताया कि इसके अलावा ठाणे जिले के मीरा भायंदर नगर में सात महीने के बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में मंगलवार को कोविड-19 के 121 मामले रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमितों की संख्या 1,399 हो गई है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिले में बीमारी ने 38 लोगों की जान ले ली है। उसमें बताया गया है कि कल्याण डोम्बीवली में मंगलवार को आए 11 मामलों में पांच पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन
कल्याण डोम्बीवली के निगम आयुक्त विजय सूर्यवंशी ने मंगलवार को कहा कि इलाके में रहने वाले और मुंबई में काम करने वाले निवासियों को आठ मई से कल्याण से जाने या प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों की वजह से किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि स्थानीय नगर निकाय ने नवी मुंबई के सीआईडीसीओ केंद्र को लिया है जिसे कोविड-19 के लिए उपचार केंद्र में बदला जाएगा और इसमें 1200 मरीजों को रखा जा सकता है।