फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 year old girl donates her savings of four years meant for a bicycle in Kerala Flood

केरल बाढ़: पीड़ितों की मदद के लिए जमा राशि की दान, अब हीरो देगा सपनो की साइकिल

Mon, 20 Aug 2018 02:35 PM IST
भाषा, विल्लुपुरम
भाषा, विल्लुपुरम Updated Mon, 20 Aug 2018 02:35 PM IST
विज्ञापन
9 year old girl donates her savings of four years meant for a bicycle in Kerala Flood

केरल में आई बाढ़ ने राज्य को लगभग 21 हजार करोड़ रुपए का नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में राज्य की मदद करने के लिए बहुत से लोगों ने अपना हाथ बढ़ाया है। इसमें आम से लेकर खास तक शामिल हैं। इसी बीच 9 साल की एक बच्ची ने मानवता की ऐसी मिसाल पेश की है जिससे सभी को उसपर गर्व होगा। दरअसल, तमिलनाडु की रहने वाली नौ साल की इस बच्ची ने साइकल खरीदने के लिए चार साल तक जमा की गई राशि को राहत कार्यों के लिए दान कर दिया। 

विज्ञापन


बच्ची के इस कदम से द्रवित साइकिल बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी ने उसे उसके सपनों की साइकिल तोहफे में देने का वादा किया है। राज्य के विल्लुपुरम क्षेत्र की अनुप्रिया ने टीवी पर केरल की तबाही देखने के बाद चार साल तक जमा की गई 9,000 रुपये की अपनी बचत को दान करने का फैसला किया। उसने संवाददाताओं को बताया, 'मैंने एक साइकिल खरीदने के लिए पिछले चार सालों से पैसे (करीब 9,000 रुपये) जमा किए थे। लेकिन मैंने टीवी पर केरल बाढ़ के दृश्य देखे और राशि दान करने का फैसला किया।' 
विज्ञापन


मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाली अनुप्रिया ने कई लोगों का दिल जीत लिया और हीरो साइकिल्स ने इस बात पर खास तौर पर गौर किया। हीरो साइकिल्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 'मानवता के समर्थन के उसके भाव’ की प्रशंसा की और कहा कि उसे उनकी तरफ से एकदम नई साइकिल मिलेगी। हीरो मोटर्स कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पंकज एम मुंजाल ने अनुप्रिया को एक 'नेक इंसान' बताया और उसे हर साल एक नई साइकिल देने का आश्वासन दिया। केरल से कांग्रेस के सासंद शशि थरूर ने कंपनी के रवैये का स्वागत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed