फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   9 Vande Bharats will again hit the tracks together these cities of MP Rajasthan are going to get election gift

Vande Bharat: फिर पटरियों पर उतरेगी एक साथ नौ वंदे भारत, MP-राजस्थान के इन शहरों को मिलने जा रही चुनावी सौगात

Fri, 15 Sep 2023 07:24 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे के सूत्रों का कहना है कि इन नौ ट्रेनों की शुरू होने की तारीखों की घोषणा पर रेलवे अभी विचार कर रहा है। मंत्रालय एक बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है। इसमें पीएम भी शामिल हो सकते हैं।
loader
9 Vande Bharats will again hit the tracks together these cities of MP Rajasthan are going to get election gift
वंदे भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई राज्यों को एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। अबकी बार इन ट्रेनों की सौगात चुनावी राज्य मध्य प्रदेश-राजस्थान के अलावा ओडिशा को भी मिल सकती है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि, वंदे भारत ट्रेन बनाने वाली चेन्नई के इंटीग्रल कोच में फैक्ट्री में कम से कम नौ ट्रेन बनकर तैयार है। इन नौ ट्रेनों में से सबसे ज्यादा तीन ट्रेन दक्षिण रेलवे को अलॉट की गई हैं। इतनी ही ट्रेनें पहले से ही इस जोन में चल रही है।



रेलवे के सूत्रों का कहना है कि इन नौ ट्रेनों की शुरू होने की तारीखों की घोषणा पर रेलवे अभी विचार कर रहा है। मंत्रालय एक बड़े आयोजन की तैयारी कर रहा है। इसमें पीएम भी शामिल हो सकते हैं। रेलवे एक भव्य आयोजन के जरिए सभी ट्रेनों को एक साथ शुरू कर सकता है। आखिरी बार 7 जुलाई को गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन लांच की गई थी। बीते करीब दो माह से एक भी नई वंदे भारत ट्रेन नहीं शुरू हुई है।  


नई ट्रेनों को इन रूटों पर किया जा सकता है शुरू
रेलवे ने भले ही अभी रुट की घोषणा नहीं की है। सूत्रों का कहना है कि, इनमें से दो ट्रेने जयपुर-इंदौर और जयपुर-उदयपुर से हो सकती है। जयपुर इंदौर वंदे भारत ट्रेन  नीमच के रास्ते होकर गुजरेगी। ये दोनों ट्रेनों की मिलने की उम्मीद इसलिए भी है कि क्योंकि इन दोनों राज्यों में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। पिछले दिनों ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उदयपुर,नीमच और इंदौर के रेलवे स्टेशनों का दौरा किया था।

इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे को आवंटित एक ट्रेन ओडिशा के पुरी और राउरकेला में चलने की संभावना है। ओडिशा की पहली वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन के दौरान ही रेलमंत्री वैष्णव ने कहा था कि जल्द ही एक ट्रेन राउरकेला को भी मिलेगी। ओडिशा में भी 2024 में विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में केंद्र सरकार ओडिशा को इस ट्रेन की सौगात देने जा रही है। जबकि पूर्व मध्य रेलवे को सौंपी गई इन ट्रेनों में से एक ट्रेन में से एक पटना-हावड़ा मार्ग के बीच चलाई जा सकती है। हाल ही में इस रूट पर ट्रायल जामताड़ा और आसनसोल में स्टॉपेज के साथ  किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed